मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
क्षेत्रीय

Kirron Kher: एक भी बंदा मुझे वोट ना डाले- किरण खेर…..’काम करवा दूंगी…बदले में क्या  दोगे’

Shahi

एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है....जिसमें वो कह रही हैं..कि अगर दीप कॉम्प्लेक्स में मुझे एक भी बंदा वोट ना डाले...तो बड़े लानत की बात है...

KIRRON KHER
शेयर करें

किरण खेर फिर विवादों में

किरण खेर हमेशा अपने बयानों को लेकर विवादों में रहती हैं….अब एक बार फिर उनका एक बयान लगातार तूल पकड़ रहा है…जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है….जिसमें वो कह रही हैं..कि अगर दीप कॉम्प्लेक्स में मुझे एक भी बंदा वोट ना डाले…तो बड़े लानत की बात है….जाकर छित्तर फेरने चाहिए उनको….साथ ही उन्होंने कहा कि मैं काम तो करवा दूंगी…बदले में क्या दोगे मुझे…

नारेबाजी से नाराज हुई सांसद

दरअसल सांसद किरण खेर बुधवार को गांव किशनगढ़ की सड़कों और गलियों के काम का नींव पत्थर रखने पहुंची थी….वहीं जैसे ही किरण खेर ने काम का शुभारंभ शुरू किया… तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय अमित शर्मा  और आप पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए…जिसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी किरण खेर और बीजेपी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए…नारेबाजी से किरण खेर नाराज हो गई…इस दौरान किरण खेर को भीड़ के बीच नींव पत्थर रखना पड़ा…

अधिकारियों को दिए निर्देश

वहीं किरण खेर के आने से पहले भी गांव की एक महिला सुनीता ने सांसद को रोकने और अपने गांव की गलियां का हात बताने के लिए उद्घाटन स्थल पर पहुंच गई……किसी तरह चंडीगढ़ पुलिस ने और बीजेपी के नेता भजन सिंह माडू ने महिला को शांत कराया….बता दें कि  उद्घाटन स्थल के  बाद कार्यक्रम स्थल पहुंचकर सांसद किरण खेर ने स्थानीय पार्षद सुमन शर्मा को एतराज जताते हुए कहा कि यह नारेबाजी करना गलत है….उन्होंने कहा कि हम सभी चंडीगढ़ शहर के नागरिक हैं…सभी को मिलकर काम करना चाहिए…कार्यक्रम में किरण खेर ने  कहा उन्हें पता था कि किशनगढ़ गांव में सड़कों को बनाने का काम शुरू हो  चुका था…लेकिन फिर उन्हें हालात का जायजा लेना था….सांसद ने कहा कि सबसे ज्यादा शिकायतें उनके गांव किशनगढ़ की सड़कों को लेकर आ रही हैं….इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को हालात सुधारने के निर्देश दिए…..

टैग: BJP politics
शेयर करें