1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. देश में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, पंजाब के अमृतसर में आया 4.1 तीव्रता का भूकंप

देश में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, पंजाब के अमृतसर में आया 4.1 तीव्रता का भूकंप

भारत देश में एक बार फिर नहसूस किए गए भूकंप के झटके और इस बार झटके महसूस हुए पंजाब में।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Earthquake in Punjab: एक बार फिर भूकंप के झटके से ढोली देश की धरती। भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में सोमवार तड़के 3:42 बजे भूकंप के झटके से धरती कांपी। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉली के मुताबिक, भूकंप की गहराई जमीन से 120 किलोमीटर अंदर तक थी। अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

पढ़ें :- Earthquake : महाराष्ट्र के पालघर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.7 दर्ज

बता दें कि, नेपाल में शनिवार को 5.4 तीव्रता का भूकंप आने के कारण इसके झटके दिल्ली और एनसीआर से लेकर उत्तराखंड तक महसूस किए गए थे। यह भूकंप उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से 101 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में आया। इसके झटके हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर, मुजफ्फरनगर और शामली समेत अन्य जिलों में महसूस किए गए।

पढ़ें :- हिंदुकुश क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर दो बार भूकंप के झटके, ताजिकिस्तान से लेकर अफगानिस्तान तक कांपी धरती

मिली जानकारी के मुताबिक, इसके पहले 3.4 तीव्रता का भूकंप उत्तराखंड में शनिवार शाम चार बजकर 15 मिनट पर आया था जिसका अधिकेंद्र पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र में था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, उत्तराखंड-नेपाल सीमा से सटे हिमालयी क्षेत्र में 8 से 12 नवंबर के बीच अलग-अलग तीव्रता के कम से कम 8 भूकंप आए हैं। थौरागढ़ आपदा प्रबंधन अधिकारी बीएस महार ने कहा कि भूकंप का अधिकेंद्र नेपाल के सिलांग कस्बे से तीन किलोमीटर दूर था, लेकिन इसके झटके भारत, चीन और नेपाल में महसूस किए गए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com