मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
पश्चिम बंगाल

ममता बनर्जी को मिला ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ चुनाव चिन्ह तो ऋतब्रत खेमे को ‘लिफाफा’

HO BUREAU

Election Commission : निर्वाचन आयोग ECI ने तृणमूल कांग्रेस के दोनों प्रतिद्वंद्वी गुटों के लिए नए नाम और चुनाव चिन्ह की घोषणा की है। ✍️Avinay Mishra

ममता बनर्जी को मिला 'फुटबॉल खिलाड़ी' चुनाव चिन्ह तो ऋतब्रत खेमे को 'लिफाफा'
ममता बनर्जी को मिला 'फुटबॉल खिलाड़ी' चुनाव चिन्ह तो ऋतब्रत खेमे को 'लिफाफा'
शेयर करें

Election Commission : निर्वाचन आयोग ECI ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के दोनों प्रतिद्वंद्वी गुटों के लिए नए नाम और चुनाव चिन्ह की घोषणा की है। आयोग ने ममता बनर्जी गुट को ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस नाम दिया है। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने फुटबॉल खिलाड़ी चुनाव चिन्ह दिया है, वहीं बागी गुट को डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस नाम दिया गया है। इसका चुनाव चिन्ह लिफाफा है।

आयोग ने कहा कि दोनों समूहों ने नामों और चिह्नों के लिए अपनी पसंद बता दी है और आयोग ने दोनों समूहों को निम्नलिखित नाम और चिह्न आवंटित किए हैं। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले समूह को “ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस” नाम और “फुटबॉल खिलाड़ी” प्रतीक आवंटित किया गया है और इसे पश्चिम बंगाल, मेघालय और त्रिपुरा राज्यों में एक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के रूप में माना जाएगा। 

‘फूल और घास’ चिन्ह का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं’

चुनाव आयोग ने कहा कि अरूप रॉय के नेतृत्व वाले समूह को “डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस” नाम और “लिफ़ाफ़ा” (Envelope) चिह्न आवंटित किया गया है और इसे पश्चिम बंगाल, मेघालय और त्रिपुरा राज्यों में एक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल माना जाएगा। अरूप रॉय (याचिकाकर्ता) के नेतृत्व वाले समूह और ममता बनर्जी (प्रतिवादी) के नेतृत्व वाले समूह में से किसी को भी “ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस” पार्टी का नाम और ‘फूल और घास’ चिन्ह का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Image

आयोग ने कहा कि उनके समूहों के नाम जिनसे उन्हें आयोग द्वारा पहचाना जा सके और इसके लिए प्राथमिकता के क्रम में तीन विकल्प दें, जिनमें से किसी एक को आयोग द्वारा मंज़ूरी दी जा सकती है और वे चिह्न जो संबंधित समूहों द्वारा उतारे गए उम्मीदवारों (यदि कोई हों) को आवंटित किए जा सकें। वे प्राथमिकता के क्रम में तीन ‘फ्री’ चिह्नों (free symbols) के नाम बता सकते हैं, जिनमें से कोई एक आयोग द्वारा उनके उम्मीदवारों को आवंटित किया जा सकता है।

 ✍️Avinay Mishra

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

शेयर करें