कासगंज। यूपी के कासगंज जिले में 30 मई की रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। बदमाश के पैर में गोली लगी है और उसे गिरफ़्तार कर लिया गया है। जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।
पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई
पकड़े गए बदमाश के कब्जे से चोरी की कार, अवैध असलाह, कारतूस बरामद किए गए हैं। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ अमापुर थाना क्षेत्र के बुडथरा मोड़ पर हुई। बदमाश बीती रात किसी घटना को अंजाम देने जा रहे थे।
घायल बदमाश पटियाली थाना इलाके का हिस्ट्रीशीटर है। एएसपी जितेन्द्र दुबे के मुताबिक 30 मई की रात अमांपुर थाना इलाके के बुडथरा रोड पर बदमाशों के छिपे होने की खबर मिली थी। इस पर एसओजी टीम को भी लगाया गया था। इसी दौरान ईको कर में कुछ बदमाश दिखाई दिए।
हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मुकदमे
पुलिस ने जब कार को रोकने का प्रयास किया, तो कारसवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अजीम पुत्र हनीफ भरगैन पटियाली घायल हो गया। यह हिस्ट्रीशीटर है। जिसके खिलाफ विभिन्न मामले दर्ज हैं। उसका साथी फरार हो गया है। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।