1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Exit Poll : उत्तर प्रदेश में BJP की वापसी और पंजाब में AAP को बहुमत की संभावना, देखिए पांचों प्रदेशों का एग्जिट पोल

Exit Poll : उत्तर प्रदेश में BJP की वापसी और पंजाब में AAP को बहुमत की संभावना, देखिए पांचों प्रदेशों का एग्जिट पोल

पांचों राज्यों के विधानसभा चुनावों के तहत सोमवार को मतदान कार्यक्रम खत्म हो गया और अब 10 मार्च को आने वाले नतीजों का इंतजार है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 07 मार्च। पांचों राज्यों के विधानसभा चुनावों के तहत सोमवार को मतदान कार्यक्रम खत्म हो गया और अब 10 मार्च को आने वाले नतीजों का इंतजार है। इसी बीच आज कई टीवी चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल भी सामने आए हैं। एग्जिट पोल की मानें तो उत्तर प्रदेश में बीजेपी पिछली बार से कम बहुमत के साथ वापसी करेगी। वहीं दूसरी ओर पंजाब की बहुपक्षीय लड़ाई में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। उत्तराखंड और गोवा में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है। मणिपुर में बीजेपी अपने सहयोगियों के साथ जीत की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है।

पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार

उत्तर प्रदेश के लिए एग्जिट पोल : उत्तर प्रदेश में 403 सीटों की विधानसभा में बहुमत हासिल करने के लिए 202 का आंकड़ा पार करना जरूरी है। भारतीय जनता पार्टी सभी एग्जिट पोल के औसत के मुताबिक 230 से अधिक सीटें हासिल कर सकती हैं। वहीं सपा को 150 के आसपास सीटें मिल सकती हैं।

पंजाब के लिए एग्जिट पोल : पंजाब विधानसभा की 117 सीटों के लिए बहुमत का आंकड़ा 59 है। जहां ज्यादातर एग्जिट पोल सर्वे आम आदमी पार्टी को 60 से अधिक सीटें जीताते दिखा रहे हैं। तो वहीं कांग्रेस 20 से 30 सीटों में सिमट सकती है, अकाली दल 10 से 20 सीटें और भाजपा अधिकतम 5 सीटें हासिल कर सकती है।

उत्तराखंड के लिए एग्जिट पोल : उत्तराखंड की 70 सदस्यी विधानसभा में बहुमत के लिए 36 का आंकड़ा पार करना जरूरी है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों इस बहुमत के आंकड़े के आसपास नजर आ रही हैं। ज्यादातर सर्वे बीजेपी को कांग्रेस पर कुछ सीटों से बढ़त दिखा रहे हैं।

गोवा के लिए एग्जिट पोल : गोवा में 40 विधानसभा सीटों में बहुमत के लिए 21 का आंकड़ा पार करना होगा। कांग्रेस और बीजेपी दोनों इस आंकड़े को छूते नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में बड़ी पार्टी कुछ अन्य पार्टियों के सहयोग से सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती हैं।

पढ़ें :- Motorola Razr 70 Series लॉन्च: Ultra से Plus तक सब कुछ

मणिपुर के लिए एग्जिट पोल : मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस से आगे दिखाई दे रही है। यहां की 60 विधानसभा सीटों में बहुमत के लिए 31 सीटें चाहिए। ज्यादातर सर्वे बीजेपी को इस आंकड़े के नजदीक दिखा रहे हैं। वहीं कांग्रेस 10 से 20 सीटों हासिल सकती है। नेशनल पीपल्स पार्टी को 6 से 10 सीटें मिल सकती हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com