1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, दोस्त की वर्दी चुरा कर बाजार से खरीदा स्टार, ऐसे खुला राज

Lucknow में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, दोस्त की वर्दी चुरा कर बाजार से खरीदा स्टार, ऐसे खुला राज

राजधानी लखनऊ की चिनहट पुलिस ने एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया है। उसने दोस्त की वर्दी चुराई कर बाजार से खरीदकर स्टार लगा लिया। कार खरीदने के लिए लखनऊ पहुंच गया।

By up bureau 

Updated Date

लखनऊ। राजधानी लखनऊ की चिनहट पुलिस ने एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया है। उसने दोस्त की वर्दी चुराई कर बाजार से खरीदकर स्टार लगा लिया। कार खरीदने के लिए लखनऊ पहुंच गया।

पढ़ें :- ऑफिस-ऑफिस’ सीरियल की तरह न भटके आम आदमी, नागरिक संतुष्टि ही लोकसेवक का रिपोर्ट कार्ड : CM योगी

चिनहट इलाके में उस पर पुलिस कर्मी की नजर पड़ गई। उसने देखा कि दरोगा की वर्दी में दिख रहे व्यक्ति ने जो जूते पहने हैं, वो पुलिस के जूते नहीं है। शक के बाद उसने चिनहट थाने में इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फर्जी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पूछताछ की जा रही है। उसकी पहचान बहराइच के रहने वाले सोमित(22) के रूप में हुई है। मामला शनिवार सुबह का है।

बहराइच का रहने वाला है सोमिल सिंह

जानकारी के अनुसार बहराइच के रामगांव का रहने वाला छात्र सोमिल सिंह (22) शनिवार को दरोगा की वर्दी में चिनहट के शोरूम में कार खरीदने आया था। उसके साथ शोरूम का एक कर्मचारी भी था। तभी सुबह आठ बजे मटियारी रोड स्थित आदर्श ढाबे के पास से उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को भी हिरासत में ले लिया।

इंस्पेक्टर चिनहट अश्वनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया गस्त के दौरान चौकी इंचार्ज जावेद को ढाबे के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई पड़ा। आरोपी दरोगा की वर्दी में था। मगर उसने पुलिस के जूते नहीें पहन रखे थे। साथ ही उसकी वर्दी का रंग भी थोड़ा अलग था। चौकी इंचार्ज ने जब सोमिल से बात की तो वह घबरा गया।

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, CM योगी ने दी बधाई

केस दर्ज, पुलिस कर रही पूछताछ

इंस्पेक्टर चिनहट के मुताबिक आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सोमिल व उसकी साथी से पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com