1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. बिहार में स्कूल बना अखाड़ाः महिला हेड मास्टर और शिक्षिका ने एक-दूसरे को पटककर पीटा, चले लात-घूसे

बिहार में स्कूल बना अखाड़ाः महिला हेड मास्टर और शिक्षिका ने एक-दूसरे को पटककर पीटा, चले लात-घूसे

बिहार की राजधानी पटना के बिहटा स्थित एक सरकारी स्कूल में महिला हेड मास्टर और शिक्षिका के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों ने एक दूसरे को जमीन पर पटककर पीटा।

By Rajni 

Updated Date

पटना। बिहार की राजधानी पटना के बिहटा स्थित एक सरकारी स्कूल में महिला हेड मास्टर और शिक्षिका के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों ने एक दूसरे को जमीन पर पटककर पीटा। मौजूदा ग्रामीण मूकदर्शक बने रहे।

पढ़ें :- बिहार कैबिनेट ने 17 प्रस्तावों को दी मंजूरी, बाढ़ और सिंचाई के लिए आकस्मिकता निधि से 1,000 करोड़ रुपए स्वीकृत

मारपीट के दौरान मूकदर्शक बने रहे ग्रामीण 

मारपीट के दौरान किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बिहटा प्रखंड स्थित कोरिया पंचायत के मध्य स्कूल के परिसर में आपसी विवाद को लेकर महिला हेड मास्टर कांति कुमारी और शिक्षिका अनिता कुमारी के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों के बीच में लात-घूसे भी चले। इस दौरान मौजूद ग्रामीण मूकदर्शक बने रहे।

स्कूल की खिड़की लगाने को लेकर दोनों में बहस हो गई। मामला इतना बढ़ा कि देखते ही देखते स्कूल परिसर अखाड़ा बन गया। महिला हेड मास्टर कांति कुमारी और शिक्षिका अनिता कुमारी दोनों एक- दूसरे को बाल पकड़कर पीटने लगी। इस दौरान दूसरी महिला ने भी चप्पल और डंडे से कांति कुमारी की जमकर पिटाई कर दी। बाद में कुछ लोगों ने उन्हें छुड़वाया।

वरीय अधिकारियों के निर्देश पर होगी कारवाई 

पढ़ें :- Bihar : 17 जिलों के लिए मौसम का अलर्ट जारी; बारिश और बिजली गिरने की आशंका

दोनों में कुछ देर के बाद फिर से स्कूल के बाहर उठापटक शुरू हो गई। दोनों खेत में जाकर मारपीट करने लगीं। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नवेषकुमार ने बताया कि दोनों शिक्षिका का निजी विवाद है। इस मामले में उच्च अधिकारी को सूचित किया गया है। इसके बाद वरीय अधिकारियों के दिशा निर्देश पर कारवाई की जाएगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com