Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. तिहाड़ जेल में परोसा जा रहा है सत्येंद्र जैन को खाना, मालिश के बाद दिल्ली के मंत्री का नया वीडियो आया सामने

तिहाड़ जेल में परोसा जा रहा है सत्येंद्र जैन को खाना, मालिश के बाद दिल्ली के मंत्री का नया वीडियो आया सामने

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Satyendar Jain eating food: सत्येंद्र जैन का ‘आलीशान’ जेलखाना, मालिश के बाद अब तिहाड़ में आप नेता के लिए लजीज भोजन। जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) का मसाज के बाद अब नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो जेल के अंदर खाना खाते दिख रहे हैं. जबकि, इससे पहले सत्येंद्र जैन ने दावा किया था कि जेल के अंदर वह खाना नहीं खा रहे हैं, जिसका असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ा है और गिरफ्तारी के बाद से उनका वजन लगभग 28 किलो कम हो गया है.

पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

तिहाड़ जेल में परोसा जा रहा है सत्येंद्र जैन को लज़ीज़ खाना
बता दें कि, एक नए वीडियो में सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) को सेल के अंदर ही खाना पहुंचाया जा रहा है. वीडियो में एक व्यक्ति सत्येंद्र जैन को जेल में खाना परोसता दिखाई दे रहा है. इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक बार फिर आप और अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है. बीजेपी ने कहा कि सत्येंद्र जैन जेल को शानदार खाना परोसा जा रहा है. केजरीवाल ने वीआईपी मजे की व्यवस्था निश्चित कर रखी है और लग रहा है कि वो जेल में नहीं, बल्कि रिसॉर्ट में मजे ले रहे हैं.

8 किलो बढ़ गया है सत्येंद्र जैन का वजन
सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) के वकील ने कल (22 नवंबर) दावा किया था कि उन्हें जेल में खाना नहीं मिलता है, जिससे उनका वजन 28 किलो घट गया है. लेकिन, जेल सूत्रों के मुताबिक सत्येंद्र जैन का जेल में वजन 8 किलो बढ़ गया है.

पहले मसाज का वीडियो आया था सामने
इससे पहले 13 सितंबर का सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) के मसाज का वीडियो सामने आया था, जिसमें एक शख्स सत्येंद्र जैन की फुट, हेड और बॉडी मजास करता नजर आया था. इसके बाद आम आदमी पार्टी ने दावा किया था कि सत्येंद्र जैन की तबीयत खराब है और डॉक्टर की सलाह पर उन्हें फीजियोथेरेपी दी जा रही है. हालांकि, इसके बाद जेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह बात सामने आई कि मसाज देने वाला फीजियोथेरेपिस्ट नहीं, बल्कि नाबालिग से रेप का दोषी है और उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है.

पढ़ें :- राघव चड्ढा को दिल्ली हाईकोर्ट से आंशिक राहत, पांच आपत्तिजनक पोस्ट हटाने का दिया आदेश
Advertisement