Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Forest Report Released : वन सर्वेक्षण रिपोर्ट 2021 जारी, पिछले 2 सालों में देश के कुल वन क्षेत्र में 2,261 वर्ग किमी की हुई वृद्धि

Forest Report Released : वन सर्वेक्षण रिपोर्ट 2021 जारी, पिछले 2 सालों में देश के कुल वन क्षेत्र में 2,261 वर्ग किमी की हुई वृद्धि

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 13 जनवरी। देश में पिछले 2 सालों में वन क्षेत्र में 2,261 वर्ग किलोमीटर की बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार को जारी की गई भारतीय वन सर्वेक्षण (FSI) द्वारा तैयार ‘इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट 2021’ के मुताबिक वन क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा वन क्षेत्र मध्य प्रदेश में है।

पढ़ें :- गोवा : 3.96 करोड़ के ड्रग तस्करी मामले में ईडी की कार्रवाई, पांच आरोपियों के खिलाफ सप्लीमेंट्री प्रॉसिक्यूशन शिकायत दायर

इसके साथ वन क्षेत्र में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी आंध्र प्रदेश में देखी गई है। जहां 647 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दूसरे नंबर पर तेलंगाना है और तीसरे स्थान पर ओडिशा है। 17 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों का भौगोलिक क्षेत्र 33 प्रतिशत से अधिक वन क्षेत्र है।

पढ़ें :- Asian Games 2026 : नीरज चोपड़ा ने भारतीय दल को दी शुभकामनाएं, बोले- 'यकीन है कि...'

केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को भारतीय वन सर्वेक्षण (FSI) द्वारा तैयार ‘इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट 2021’ जारी करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार का ध्यान ना केवल वनों को मात्रात्मक रूप से संरक्षित करने का है, बल्कि गुणात्मक रूप से समृद्ध करने पर भी है। भूपेंद्र यादव ने बताया कि देश का कुल वन और वृक्ष आवरण 80.9 मिलियन हेक्टेयर है, जो देश के भौगोलिक क्षेत्र का 24.62 प्रतिशत है। साल 2019 के आकलन की तुलना में देश के कुल वन और वृक्ष आवरण में 2,261 वर्ग किमी की वृद्धि हुई है।

पढ़ें :- आगर मालवा में श्रद्धालुओं से भरी कार उफनते नाले में बही, 8 की मौत

वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि देश के जंगल में कुल कार्बन स्टॉक 7,204 मिलियन टन होने का अनुमान है और 79.4 मिलियन की वृद्धि है। इसके साथ देश में कुल मैंग्रोव कवर 4,992 वर्ग किमी है, जिसमें 17 वर्ग किमी की वृद्धि देखी गई है।

Advertisement