लखनऊ। ओमेक्स आर सोसायटी के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में घुसे चार कर्मचारी करंट से झुलस गए। हादस होते ही अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। ये कर्मचारी सफाई के लिए एसटीपी में उतरे थे।
पढ़ें :- 'जर्जर स्कूल का फोटो या वीडियो बनाने पर मुकदमा दर्ज हो जाता है...', अखिलेश यादव ने UP सरकार पर साधा निशाना
पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। झुलसे कर्मचारियों को आनन-फानन में निजी अस्पताल पहुंचाया गया।जहां दो की हालत गंभीर है। जबकि दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में निजी कंपनी के कर्मचारी उतरे थे।