दिल्ली में ठंड की वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस वजह से शुक्रवार सुबह सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आकाश साफ रहेगा।
पढ़ें :- दिल्ली में 200 नई ई-बसों की सौगात, DTC का इलेक्ट्रिक बस बेड़ा 5 हजार के पार
अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। इस वजह से रात और सुबह के वक्त में ठंड अधिक रहेगी। अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार सुबह को दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य है। यह इस सीजन में अब तक सबसे कम अधिकतम तापमान है। इससे पहले सात दिसंबर को अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है।
आया नगर में ठंड सबसे अधिक रही। इस वजह से आया नगर में न्यूनतम तापमान सबसे कम 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहां अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे कम अधिकतम तापमान मयूर विहार में 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहां न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा।