मुंबई। गदर-2 का बॉक्स ऑफिस गदर जारी है। फिल्म ने दूसरे दिन 43.08 करोड़ रुपए की बंपर कमाई की है। दो दिनों के बिजनेस की बात करे तो फिल्म का कुल आंकड़ा 83.18 करोड़ रुपए हो गया है।
पढ़ें :- शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट, करीबी लोगों की मौजूदगी में की रजिस्टर्ड मैरिज
साथ ही रविवार के दिन फिल्म 100 करोड़ रुपए की कमाई कर लेगी। फिल्म को लेकर क्रेज इतना है कि लोग ट्रैक्टर से फिल्म देखने पहुंच रहे हैं।कही थिएटर में हैडपंप तो कही ट्रेक्टर के साथ ही शो के दौरान दर्शक हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे है।
गदर-2 को लेकर भी वही क्रेज बरकरार है जो 22 साल पहले इसके पहले फिल्म के पहले पार्ट गदर एक प्रेमकथा के लिए था।लोग थिएटर्स की तरफ टूट पड़े हैं। इसके अलावा हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे के साथ ही तारा सिंह की दहाड़ के साथ ही लोग थिएटर्स में डांस करते नज़र आते हैं।
सिंगल स्क्रीन थिएटर्स के अंदर और बाहर हजारों की भीड़ देखी सकती है।बहुत सालों बाद ऐसा हो रहा है कि कोई फिल्म सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में जमकर चल रही है।अलग-2 बुकिंग प्लेटफार्म पर लाखों की टिकट बिक्री एडवांस में हो रही है।और बहुत से दर्शक तो टिकट के इंतजार में पूरे वीकेंड वेट करते दिखाई दिए।