Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. मैनपुरीः नवोदय विद्यालय परिसर में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, घटना के वक्त माता-पिता नहीं थे घर पर

मैनपुरीः नवोदय विद्यालय परिसर में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, घटना के वक्त माता-पिता नहीं थे घर पर

By Rakesh 

Updated Date

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी जिले के भोगांव कस्बे में युवती की मौत से सनसनी फैल गई। उसका शव सरकारी क्वार्टर में फंदे पर लटका मिला। घटना के वक्त मृतका घर में अकेली थी। उसके पिता बैंक गए थे। जबकि मां बाजार गई थी। प्रधानाचार्य की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी जुटाई। कस्बा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुनील गौर शिकारपुर बुलंदशहर शुक्रवार को किसी काम से बैंक गया था। पत्नी बाजार गई हुई थी। देर शाम प्रधानाचार्य को जानकारी हुई कि सुनील की पुत्री प्रशस्ति गौर (21) का शव फंदे पर लटका हुआ है।

प्रधानाचार्य की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक युवती की मां ने शव को फंदे से उतार लिया था। सरकारी क्वार्टर में युवती का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सीओ भोगांव सुनील कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।

मृतका के पिता सुनील ने बताया कि जब वह क्वार्टर में आए तो पुत्री का शव पड़ा हुआ था। परिजनों ने बताया कि प्रशस्ति ने नेशनल कॉलेज भोगांव से एमए किया था। इस वर्ष प्रशस्ति ने बीएड प्रवेश परीक्षा दी थी।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: गर्मी बढ़ाएगा चंद्रमा प्रभाव
Advertisement