मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणाः गेहूं की सरकारी खरीद एक अप्रैल से, सभी तैयारियां पूरी

HO BUREAU

हरियाणा की मंडियों में एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होनी है। इसको लेकर मंडी प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिस भी किसान ने मेरी फसल-मेरा बयौरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है, उसके एक तारीख से ही गेट पास कटने शुरू हो जाएंगे।

mandi
शेयर करें

अंबाला। हरियाणा की मंडियों में एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होनी है। इसको लेकर मंडी प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिस भी किसान ने मेरी फसल-मेरा बयौरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है, उसके एक तारीख से ही गेट पास कटने शुरू हो जाएंगे।

किसानों की सुविधा के लिए मंडी प्रशासन द्वारा उनके रहने, पीने के स्वच्छ पानी, टॉयलेट की साफ सफाई की ववस्था कर दी गई है। मंडी सचिव ने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। सरकार द्वारा गेहूं की MSP 2275 रुपए की गई है। वहीं मंडी सचिव ने अबकी बार पिछले साल के मुकाबले ज्यादा गेहूं की आवक होने की उम्मीद जताई है।

मंडी सचिव नीरज भारद्वाज ने बताया कि एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होने जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से किसानों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया की पिछले साल अंबाला कैंट की अनाज मंडी में एक लाख 17 हजार किवंटल गेहूं की आवक हुई थी और अबकी बार 1 लाख 30 हजार क्विंटल गेहूं की आवक होने की संभावना है।

शेयर करें