मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणाः CM सैनी ने कहा- हमारी सरकार को कोई खतरा नहीं, कांग्रेस की इच्छा नहीं होगी पूरी

HO BUREAU

तीन निर्दलीय विधायकों के भाजपा सरकार से समर्थन वापस लेने और कांग्रेस को समर्थन देने पर सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस की इच्छा हमेशा सरकार बनाने की रहती है। सीएम सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार अल्पमत में नहीं है। सरकार को कोई खतरा नहीं है। पूरे देश ने कांग्रेस का इतिहास देखा है। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस के नेता अपनी इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करते हैं।

cm nayab singh saini
cm nayab singh saini
शेयर करें

सिरसा। तीन निर्दलीय विधायकों के भाजपा सरकार से समर्थन वापस लेने और कांग्रेस को समर्थन देने पर सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस की इच्छा हमेशा सरकार बनाने की रहती है। सीएम सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार अल्पमत में नहीं है। सरकार को कोई खतरा नहीं है। पूरे देश ने कांग्रेस का इतिहास देखा है। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस के नेता अपनी इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करते हैं।

कहा कि सरकार बड़ी मजबूती से काम कर रही है। सरकार को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। कांग्रेस की इच्छा को प्रदेश के लोग पूरी करने वाले नहीं है। कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार करने में जुटी रहती है।

भाजपा सरकार भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करेगी। सीएम ने कहा कि कांग्रेस के नेता जनता की इच्छाओं को पूरा करने की बजाए अपनी इच्छाएं पूरी करते हैं। प्रदेश के लोगों को झूठ बोलकर उनको बरगलाने का काम करते हैं। कांग्रेस के नेता सरकार के गिरने की भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं।

शेयर करें