Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. हरियाणा
  3. हरियाणाः कुरुक्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल का भव्य अभिनंदन समारोह

हरियाणाः कुरुक्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल का भव्य अभिनंदन समारोह

भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल ने कहा कि मोदी के विकसित भारत मिशन से प्रभावित होकर ही भाजपा ज्वाइन की है। कुरुक्षेत्र के सेक्टर-13 में भाजपा के लोकसभा चुनाव कार्यालय पर भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी, शहरी निकाय मंत्री राज्य मंत्री सुभाष सुधा, पूर्व राज्यमंत्री संदीप सिंह सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

By HO BUREAU 

Updated Date

कुरुक्षेत्र। भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल ने कहा कि मोदी के विकसित भारत मिशन से प्रभावित होकर ही भाजपा ज्वाइन की है। कुरुक्षेत्र के सेक्टर-13 में भाजपा के लोकसभा चुनाव कार्यालय पर भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी, शहरी निकाय मंत्री राज्य मंत्री सुभाष सुधा, पूर्व राज्यमंत्री संदीप सिंह सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

पढ़ें :- हरियाणाः ‘मोदी की गारंटी’ में सभी वर्गों का ध्यानः सुभाष सुधा

इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भाजपा की सभी 10 सीटें जीतने का दावा किया। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सभीको बराबर की सुरक्षा दी जाएगी। इसके बारे में कोई भी पत्राचार कर सुरक्षा बढ़वा सकता है। बोलें कि कांग्रेस के नेता खुद अंदर खाते चुनाव लड़ने से मना कर रहे हैं।

प्रत्याशी नवीन जिंदल ने कहा कि मैं पिछले 10 साल से राजनीति से दूर रहा फिर भी मेरे खून में राजनीति है। मैं नरेंद्र मोदी की नीतियों व विकसित भारत के सपने को देखकर ही भाजपा में शामिल हुआ हूं। ओपी जिंदल भाजपा परिवार का हिस्सा रहे हैं। उन्हीं की गठबंधन सरकार में मंत्री भी रहे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com