Ahmedabad News:गुजरात के अहमदाबाद में 12 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है,गोदरेज गार्डन सिटी की एक रिहायशी बिल्डिंग में भीषण आग की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई,जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला.इस घटना की खबर मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं.जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया.
पढ़ें :- लखनऊ अग्निकांड: केजीएमयू में भर्ती 5 बच्चों को मिली छुट्टी
मिली जानकारी के मुताबिक इस भीषण आग लगने की घटना में एक चौंकाने वाली खबर भी सामने आई है.बताया जा रहा है कि इस घटना के लिए पति-पत्नी के बीच का झगड़ा जिम्मेदार है. बताया गया कि झगड़े से भड़के पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी.पति ने ही पत्नी का गला रेत कर मार डाला जिसके बाद आरोपी पति ने घर में आग लगा दी. आरोपी पति ने सबूत नष्ट करने के लिए घर में आग लगायी. इस दौरान आरोपी पति भी गंभीर रूप से घायल हो गया.
आपको बता दें 12 मंजिला इमारत में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आग लगने के बाद बिल्डिंग में रहने वाले लोग दौड़ पड़े. आग लगते ही कुछ लोग नीचे भागे, जबकि कुछ लोग छत पर चढ़ गए. मौके पर भगदड़ की स्थिति बन गई.12 मंजिला इस इमारत में आग लगने के बाद लोगों में डर का माहौल बन गया था. हालांकि फंसे लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है.