भारतीय तट रक्षक ने गुजरात तट के साथ एक पाकिस्तानी नाव को पकड़ा है. इस नाव से हथियारों, गोला-बारूद और लगभग 300 करोड़ रुपये मूल्य के लगभग 40 किलोग्राम ड्रग्स मिला है. पाकिस्तानी नाव पर सवार दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
पढ़ें :- दिल्ली में 200 नई ई-बसों की सौगात, DTC का इलेक्ट्रिक बस बेड़ा 5 हजार के पार
पाकिस्तानी नाव अल सोहली को पकड़ा
जानकारी के मुताबिक, सीमा पार से ड्रग और हथियारों की तस्करी की जा रही थी. सूचना मिलने पर जॉइंट ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है. ATS और कोस्ट गार्ड ने 25-26 दिसंबर की दरम्यानी रात जॉइंट ऑपरेशन चलाया. कोस्ट गार्ड के एक अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान गुजरात में पाकिस्तानी मछली पकड़ने की नाव अल सोहली को पकड़ा गया है.
पहली बार ड्रग्स के साथ हथियार बरामद
अधिकारी के मुताबिक, पहली बार गुजरात की समुद्री सीमा में ड्रग्स के साथ हथियार बरामद किए गए हैं. पाकिस्तानी नाव अल सोहली में से करीब 300 करोड़ की ड्रग्स बरामद होना बड़ी सफलता माना जा रहा है. 10 पाकिस्तानी तस्करों से पूछताछ की जा रही है. इंटेलिजेंस की सूचना के आधार पर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया.
पढ़ें :- मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: ₹13,041 करोड़ की रेलवे-हाईवे परियोजनाओं को मंजूरी
तटरक्षक बल ने ट्वीट कर ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी है. कोस्ट गार्ड ने बताया कि एटीएस के साथ संयुक्त अभियान में गुजरात में पाकिस्तानी मछली पकड़ने की नाव अल सोहली को पकड़ा गया है. 10 पाकिस्तानी माफियाओं को भी हिरासत में लिया है. तलाशी के दौरान हथियार, गोला-बारूद और लगभग 40 किलोग्राम ड्रग बरामद किया हैं.आगे की जांच के लिए नाव को ओखा लाया जा रहा है.
@IndiaCoastGuard in joint ops with ATS #Gujarat, apprehended #Pakistani Fishing Boat Al Soheli with 10 crew in Indian waters. During rummaging Arms, ammunition & approx 40 Kgs #narcotics worth Rs 300 cr found concealed. Boat being brought to #Okha for further investigation. pic.twitter.com/3YwzKne6bQ
— Indian Coast Guard (@IndiaCoastGuard) December 26, 2022