1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जम्मू-श्रीनगरः भारी बारिश और भूस्खलन ने अमरनाथ यात्रा पर लगाई रोक, रामबन में रोका गया यात्रियों का जत्था

जम्मू-श्रीनगरः भारी बारिश और भूस्खलन ने अमरनाथ यात्रा पर लगाई रोक, रामबन में रोका गया यात्रियों का जत्था

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है। मार्ग बंद होने के कारण शनिवार को अमरनाथ यात्रियों का जत्था रामबन में रोक दिया गया।

By Rajni 

Updated Date

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है। मार्ग बंद होने के कारण शनिवार को अमरनाथ यात्रियों का जत्था रामबन में रोक दिया गया।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

जम्मू स्थित आधार शिविर से तीन हजार से अधिक अमरनाथ यात्रियों का एक जत्था शनिवार सुबह कश्मीर के लिए रवाना हुआ था, लेकिन जत्थे को रोक दिया गया। शनिवार तड़के 3,472 तीर्थयात्रियों का 20वां जत्था 132 वाहनों से जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर के लिए रवाना हुआ, लेकिन राजमार्ग बंद होने के कारण उसे चंद्रकोट में रोक दिया गया।

इनमें से 2,515 तीर्थयात्रियों ने अनंतनाग जिले के पहलगाम मार्ग से अमरनाथ गुफा की यात्रा करने के लिए पंजीकरण कराया है। जबकि 957 तीर्थयात्री गांदरबल जिले के बालटाल मार्ग से अमरनाथ गुफा पहुंचेंगे।

दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा के लिए एक जुलाई को तीर्थयात्रा शुरू होने के बाद से तीन लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: गर्मी बढ़ाएगा चंद्रमा प्रभाव
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com