UP News : प्रयागराज में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर सरायइनायत क्षेत्र में हुआ।✍️Shoebrizvi
Updated Date
UP News : प्रयागराज में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर सरायइनायत क्षेत्र में हुआ। बताया जाता है कि तीनों कांवड़िए एक ही बाइक पर सवार होकर वाराणसी की ओर जा रहे थे। तीनों श्रद्धालु प्रयागराज के संगम क्षेत्र से गंगाजल लेकर वाराणसी में भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए निकले थे।
सावन के दौरान बड़ी संख्या में कांवड़िए प्रयागराज से गंगाजल लेकर काशी की ओर जाते हैं। इसी धार्मिक यात्रा के दौरान तीनों कांवड़िए हादसे का शिकार हो गए। यह हादसा सरायइनायत इलाके में प्रयागराज-वाराणसी राजमार्ग पर हुआ।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, कांवड़ियों की बाइक एक कंटेनर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
यह भी पढ़ें : अशोक धाम हादसे पर सीएम सम्राट चौधरी की संवेदना, 7 श्रद्धालुओं की मौत से दहला लखीसराय
बताया जाता है कि तीनों कांवड़िए एक ही बाइक से वाराणसी की तरफ जा रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।
✍️Shoebrizvi
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।