Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कैसे हासिल हो शहर की सत्ता, भाजपा और सपा को खाए जा रही चिंता   

कैसे हासिल हो शहर की सत्ता, भाजपा और सपा को खाए जा रही चिंता   

यूपी में शहर की सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा और सपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। पहले चरण में चार मई और दूसरे चरण में 10 मई को मतदान होना है। परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे। निकाय चुनाव को लेकर यूपी में वार-पलटवार का दौर जारी है। भाजपा–सपा निकाय चुनाव जीतने के लिए एक दूसरे पर तमाम आरोप लगी रही है।डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि यूपी की जनता ने भाजपा को शहर की सत्ता सौंपने का पूरा मन बना लिया है। योगी जी प्रदेश के विकास के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली । यूपी में शहर की सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा और सपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। पहले चरण में 4 मई और दूसरे चरण में 10 मई को मतदान होना है। परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे। निकाय चुनाव को लेकर यूपी में वार-पलटवार का दौर जारी है। भाजपा–सपा निकाय चुनाव जीतने के लिए एक दूसरे पर तमाम आरोप लगी रही है।

पढ़ें :- झांसी में भीषण हादसाः ट्रक की टक्कर से कार सवार दूल्हे समेत चार जिंदा जले, मौत, CM योगी ने जताया दुख

बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  केके सचान ने भाजपा ज्वाइन कर लिया है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक  ने उनको पार्टी ज्वाइन कराया है। डिप्टी सीएम ने तो यहां तक कह दिया कि अगर किसी को पार्टी में आना हैं तो पार्टी के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं।

भाजपा के दरवाजे सभी के लिए खुले

शहर की सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। पार्टी के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। बीएसपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  केके सचान ने भाजपा का दाम थाम लिया हैं । खुद डिप्टी सीएम ने उनको पार्टी में शामिल कराया है। वहीं सियासी आरोप –प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। भाजपा – सपा एक दूसरे पर आरोपों के तीर छोड़ रही है। भाजपा के मंत्री हों या फिर सपा के प्रदेश अध्यक्ष जमकर एक दूसरे पर वार कर रहे हैं ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद चुनावी समर में उतर पड़े हैं। जैसे-जैसे यूपी में निकाय चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है, शोर लगातार बढ़ता जा रहा है। इस महासमर को जीतने के लिए पार्टियों ने योद्दाओं को रण में उतार दिया है। निकाय चुनाव में लड़ाई भाजपा बनाम सपा की देखी जा रही है। मुख्यमंत्री ने यूपी में कानून-व्यवस्था को मुद्दा बनाया है तो सपा ने डबल इंजन की सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। सपा मुखिया अखिलेश ने कहा कि भाजपा जनता को धोखे में रखकर चुनाव जीतने के प्रयास में है।जबकि डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि यूपी की जनता ने भाजपा को शहर की सत्ता सौंपने का पूरा मन बना लिया है। योगी जी प्रदेश के विकास के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।

पढ़ें :- पेपर लीक मामले में CM योगी का सख्त ACTION, सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द, 6 महीने के अंदर होगी दोबारा परीक्षा, STF करेगी जांच

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com