Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Mumbai news: मुस्लिम पति ने बुर्का न पहनने पर अपनी हिंदू पत्नी का गला काटकर हत्या कर दी

Mumbai news: मुस्लिम पति ने बुर्का न पहनने पर अपनी हिंदू पत्नी का गला काटकर हत्या कर दी

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Mumbai Crime: मुंबई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जहां एक मुस्लिम पति ने दिन दहाड़े अपनी 23 वर्षीय पत्नी का गला काटकर उसकी हत्या कर दी। मामला तिलक नगर इलाके का है। बताया जा रहा है कि मृतक रूपाली हिंदू थी। जबकि उनके पति मोहम्मद इकबाल शेख मुस्लिम हैं. दोनों ने तीन साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों का एक बेटा भी है। इकबाल और उसके परिवार ने हमेशा रूपाली को मुस्लिम रीति-रिवाजों का पालन करने और बुर्का पहनने के लिए कहा। लेकिन रूपाली इसके लिए नहीं मानी।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में BJP vs TMC: क्या पूरा होगा जनसंघ का सपना या कायम रहेगा ममता का किला?

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला की बहन ने पुलिस को बताया कि वह करीब चार साल से आरोपी इकबाल के प्यार में थी. तीन साल पहले दोनों लव मैरेज कर लिया और एक साथ रहने लगे. शुरू में तो इकबाल को रुपाली के हिन्दू होने से कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन बाद में वह रुपाली पर मुस्लिम रीति रिवाज मानने और बुर्का पहन कर ही बाहर निकलने के लिए दबाव बनाने लगा. वहीं जब रुपाली ने इसके लिए मना कर दिया तो आए दिन उनके बीच झगड़े होने लगे. इसी दौरान रुपाली को इकबाल से एक बेटा भी हुआ, लेकिन वह इन झगड़ों से इतना परेशान हो गई कि बेटे को लेकर अलग रहने लगी. पुलिस ने बताया कि रविवार को इकबाल ने रुपाली को फोन कर मिलने के लिए बुलाया था और उसका गला रेत दिया.

जानकारी के अनुसार अलग रहने के बाद भी इन दोनों के बीच अक्सर बातचीत होती थी और दोनों एक दूसरे से मिलते भी थे. रविवार को भी इकबाल ने उसे मिलने के लिए बुलाया था. रुपाली भी उसके बुलाने पर चली गई. जहां थोड़ी देर तक घरेलू बातें हुई, लेकिन इकबाल फिर से मुस्लिम रीति रिवाज मानने के लिए दबाव बनाने लगा. इसी बात पर इन दोनों में बीच सड़क पर झगड़ा भी हुआ.

आए दिन झगड़े से तंग आकर रुपाली ने कह दिया कि वह तलाक लेगी. इस बात पर पहले तो इकबाल ने उसे मनाने का प्रयास किया, लेकिन अब रुपाली ने उसे स्थाई तौर पर अलग होने की सोच चुकी थी. ऐसे में आरोपी गुस्से में आ गया और पहले से जेब में रखा चाकू निकालकर उसका गला रेत दिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से चाकू बरामद कर लिया है. तिलक नगर पुलिस इंस्पेक्टर विलास राठौड़ ने बताया कि घटना सोमवार रात की है. पुलिस मंगलवार की दोपहर में शव का पोस्टमार्टम कराएगी. इसके अलावा आरोपी से भी अभी पूछताछ जारी है. पुलिस वारदात के असली कारणों की पड़ताल कर रही है.

पढ़ें :- Noida Salary Protest: महंगाई से परेशान कर्मचारियों का विरोध तेज
Advertisement