1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गंगा यमुना के बढ़ते जलस्तर और बारिश के बाद जलभराव से मचा हड़कंप, पुलिस और NDRF ने संभाला मोर्चा

गंगा यमुना के बढ़ते जलस्तर और बारिश के बाद जलभराव से मचा हड़कंप, पुलिस और NDRF ने संभाला मोर्चा

प्रयागराज। करेली के जसीर की पुलिया के पास सोमवार को भारी बारिश के बाद पूरे इलाके में जलभराव की स्थिति बन गई। कई घरों में बारिश का पानी भर गया।✍️Shoebrizvi

By HO BUREAU 

Updated Date

प्रयागराज। करेली के जसीर की पुलिया के पास सोमवार को भारी बारिश के बाद पूरे इलाके में जलभराव की स्थिति बन गई। कई घरों में बारिश का पानी भर गया, जबकि एक घर की दीवार में क्रैक आने से लोगों में चिंता बढ़ गई। सूचना मिलते ही ACP समेत करेली पुलिस टीम और NDRF के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

पढ़ें :- बाढ़ की तबाही पर भारी पड़ी रामभक्तों की आस्था, सजा चित्रकूट का रामघाट

प्रयागराज में गंगा यमुना के बढ़ते। जलस्तर और लगातार बारिश से।जलभराव के कारण कई घरों में लोग फंस गए थे। स्थिति को देखते हुए पुलिस और NDRF की टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। बोट की मदद से कई घरों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

टीन ने जलभराव वाले इलाकों का किया निरीक्षण

पुलिस और NDRF की तत्परता से किसी बड़े हादसे को टालने में सफलता मिली। मौके पर पहुंची टीम ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण कर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और NDRF के जवानों की मुस्तैदी ने बारिश से उत्पन्न संकट के बीच लोगों को बड़ी राहत दी फिलहाल हालात।पर नज़र रखी जा रही है।

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

✍️Shoebrizvi

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com