1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. IAS Pooja Singhal Case : मामले में ED की जांच जारी, कार्रवाई के बहाने झारखंड में सियासी सरगर्म, आमने-सामने पूर्व और मौजूदा सीएम

IAS Pooja Singhal Case : मामले में ED की जांच जारी, कार्रवाई के बहाने झारखंड में सियासी सरगर्म, आमने-सामने पूर्व और मौजूदा सीएम

पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि मैंने पूजा सिंघल को नहीं बचाया। जब सबूत मिले तो IAS पकड़ी गई। उन्होंने कहा कि अगर मैं IAS पूजा सिंघल को बचाता तो आज वो जेल नहीं जाती।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रांची, 3 जून। झारखंड में IAS पूजा सिंघल का मामला गरमाता जा रहा है। ED के शिकंजे में फंसी IAS पूजा सिंघल पर कार्रवाई में लगातार नए-नए लोगों को समन भेजकर एजेंसी पूछताछ कर रही है। मामले की जड़ें कितनी गहरी हैं, इसको खोदने में CBI जुटी है। वहीं इन दिनों झारखंड की सियासत में भी मामले को लेकर आरोप- प्रत्यारोप का दौर जारी है। ED की कार्रवाई के बहाने सियासतदान भी एक दूसरे को ना सिर्फ निशाने पर ले रहे हैं, बल्कि एक दूसरे पर जमकर निशाना पर साध रहे हैं।

पढ़ें :- Asian Games : CM हेमंत सोरेन स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की झारंखडी खिलाड़ियों से मिले

भ्रष्टाचार में डूबी है मौजूदा सरकार- दास

IAS पूजा सिंघल पर हुई ED की रेड के बाद से ही पूर्व बीजेपी की रघुवर सरकार भी मौजूदा सरकार के निशाने पर आ गई है। ऐसे में पूर्व सीएम रघुवर दास खुद सामने आए हैं और कहा कि मैंने पूजा सिंघल को नहीं बचाया। जब सबूत मिले तो IAS पकड़ी गई। उन्होंने कहा कि अगर मैं IAS पूजा सिंघल को बचाता तो आज वो जेल नहीं जाती। पूर्व सीएम यहीं नहीं रूके, बल्कि उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन पर भी जम कर हमला बोला और कहा कि मौजूदा सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है।

एक-एक का जवाब देगें- सीएम सोरेन

उधर IAS पूजा सिंघल मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी जमकर बीजेपी पर हमला बोला और कहा कि आज आप देख रहे होंगे कि हर दिन खबरों में आता है यहां लूट हो रही है, वहां गलत तरीके से खनन हो रहा है। लेकिन क्या सारे पाप उनके समय में हुए हैं, और वो ठीकरा हमारे ऊपर मढ़ रहे हैं। एक-एक का जवाब देगें। सीएम सोरेन ने कहा कि अब ऐसा कानून बना है कि मूल चीज यहां के लोग खाएंगे और बचा खुचा वो लोग खायेंगे। यही काम हमारे प्रतिद्वंदी को तकलीफ दे रहा है।

पढ़ें :- झारखंड में मांस-मछली की दुकान चलाने से पहले NOC जरूरी, नए नियम से बदलेगा कारोबार

सरयू राय और मिथिलेश ठाकुर ने बीजेपी को घेरा

वहीं विधायक सरयू राय जो कि पूर्व रघुवर सरकार में मंत्री भी रहे चुके हैं ने आरोप लगाते हुए कहा कि रघुवर सरकार ने पूजा सिंघल को क्लीन चिट देने के लिए जरूरी दस्तावेज के साक्ष्य छिपाए हैं। पिछली सरकार ने आनन-फानन में पूजा सिंघल को क्लीन चिट दी थी। तो मंत्री मिथलेश ठाकुर ने भी पूर्व सीएम और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि कहा कि रघुवर दास को जहां जाने की जल्दी है दोषी होंगे तो जाएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com