IND vs SL : भारत ने श्रीलंका के खिलाफ गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। टीम इंडिया ने दूसरे दिन की समाप्ति तक 9 विकेट खोकर 460 रन बना लिए हैं। दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश के चलते पूरी तरह से धुल गया, जिसके बाद भारत ने दूसरे सेशन में 21 ओवर बल्लेबाजी की, जिसमें 76 रन देकर 3 विकेट गंवाए, जबकि तीसरे सेशन में 22 ओवर खेलते हुए 96 रन जुटाकर 4 विकेट गंवाए।
पढ़ें :- प्रसिद्ध कृष्णा हुए हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार, तीसरे वनडे में खेलना मुश्किल
भारतीय टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी थी। सलामी जोड़ी के तौर पर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 47 रन जुटाए। जायसवाल 32 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद देवदत्त पड्डिकल ने मोर्चा संभाला। उन्होंने केएल (82) राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 162 रन जोड़े।
कप्तान शुभमन गिल के साथ पड्डिकल ने 39 रन जोड़े। इस पारी में गिल 16 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद पड्डिकल ने ऋषभ पंत के साथ 71 रन जुटाकर टीम को 300 के पार पहुंचा दिया। पंत 5 बाउंड्री के साथ 39 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद पड्डिकल ने ध्रुव जुरेल के साथ 38 रन जोड़े। पड्डिकल अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक चूक गए। उन्होंने 230 गेंदों में 1 छक्के और 15 चौकों के साथ 167 रन की पारी खेली।
यह भी पढ़ें : दाएं हाथ में दर्द के कारण केएल राहुल रिटायर्ड हर्ट, नहीं खेल सके तीसरा सेशन
इसके बाद मानव सुथार ने ध्रुव जुरेल के साथ 55 रन जोड़े। जुरेल 68 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 51 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सुथार ने 24 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। दिन की समाप्ति तक कुलदीप यादव (12) और प्रसिद्ध कृष्णा (1) नाबाद थे। श्रीलंका की तरफ से प्रभात जयसूर्या सर्वाधिक 4 विकेट हासिल कर चुके हैं, जबकि केशरा नुवानथा ने 3 विकेट निकाले हैं। इनके अलावा, 1 विकेट असिथा फर्नांडो के हाथ लगा है।
पढ़ें :- Asian Games 2026 : श्रीलंका को 124 रनों से रौंदकर शान से फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, पाकिस्तान से खिताबी मुकाबला
भारत की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्ण।
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन
लाहिरु उदारा, निशान फर्नांडो, दिनेश चांडीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवंता, प्रभात जयसूर्या, लाहिरु कुमारा और असिथा फर्नांडो।
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।
पढ़ें :- भारतीय सरजमीं पर लगातार तीसरे वनडे में शतक, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ कप्तान गिल का नाम