मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

कैलिफोर्निया में इंडस-एक्स शिखर सम्मेलन संपन्न, रक्षा क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

HO BUREAU

इंडस-एक्स शिखर सम्मेलन का तीसरा संस्करण संयुक्त राज्य अमेरिका में संपन्न हुआ, जो भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका में संयुक्त रक्षा नवाचार इकोसिस्टम के विकास में हुई प्रगति का प्रतीक है 9-10 सितंबर को यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (यूएसआईएसपीएफ) और स्टैनफोर्ड।

ndus-X summit concludes in California
ndus-X summit concludes in California
शेयर करें

नई दिल्ली। इंडस-एक्स शिखर सम्मेलन का तीसरा संस्करण संयुक्त राज्य अमेरिका में संपन्न हुआ, जो भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका में संयुक्त रक्षा नवाचार इकोसिस्टम के विकास में हुई प्रगति का प्रतीक है 9-10 सितंबर को यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (यूएसआईएसपीएफ) और स्टैनफोर्ड।

इस शिखर सम्मेलन के दौरान, रक्षा नवाचार में सहयोग बढ़ाने और विभिन्न हितधारकों के बीच उद्योग, अनुसंधान एवं निवेश संबंधी साझेदारी को सुविधाजनक बनाने के लिए सहयोग को घनिष्ठ बनाने हेतु आईडेक्स और अमेरिकी रक्षा विभाग के तहत डिफेंस इनोवेशन यूनिट (डीआईयू) के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। शिखर सम्मेलन के अन्य मुख्य आकर्षणों में इंडस-एक्स के तहत एक नई चुनौती की घोषणा, इंडस-एक्स के प्रभाव रिपोर्ट को जारी करना और आईडेक्स एवं डीआईयू वेबसाइटों पर आधिकारिक इंडस-एक्स वेबपेज का शुभारंभ शामिल था।

यह शिखर सम्मेलन स्टार्टअप्स/एमएसएमई द्वारा अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकियों के संयुक्त प्रदर्शन के लिए एक मंच प्रदान करता है। यह इंडस-एक्स के तहत दो सलाहकार मंचों, वरिष्ठ  सलाहकार समूह और वरिष्ठ नेता मंच के माध्यम से महत्वपूर्ण संवाद को भी सक्षम बनाता है।  चर्चा में अन्य बातों के अलावा, भविष्य की प्रौद्योगिकी संबंधी रुझानों, स्टार्टअप्स की क्षमता निर्माण, रक्षा नवाचारों के लिए वित्त पोषण के अवसर और रक्षा आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने पर ध्यान केन्द्रित किया गया। दोनों देशों के रक्षा उद्योग, निवेश फर्मों, स्टार्टअप, शिक्षा जगत के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों, विचारकों, उत्प्रेरकों, नीति निर्माताओं आदि ने भाग लिया।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले संयुक्त सचिव (रक्षा उद्योग संवर्धन) अमित सतीजा ने कहा कि इंडस-एक्स शिखर सम्मेलन के तीसरे संस्करण ने नवाचार और रणनीतिक सहयोग के माध्यम से रक्षा प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाने के प्रति दोनों देशों की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

इंडस-एक्स पहल का संचालन रक्षा मंत्रालय की ओर से इनोवेशन फॉर डिफेंस एक्सीलेंस (आईडेक्स) एवं संयुक्त राज्य अमेरिका के रक्षा विभाग (डीओडी) के तहत डिफेंस इनोवेशन यूनिट (डीआईयू) द्वारा किया जा रहा है। जून 2023 में प्रधानमंत्री की संयुक्त राज्य अमेरिका की राजकीय यात्रा के दौरान इंडस-एक्स के शुभारंभ के बाद से, यह पहल बेहद कम समय में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने में समर्थ रही है।

शेयर करें