1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जम्मु-कश्मीर में लगातार 5-6 भूकंप के झटके

जम्मु-कश्मीर में लगातार 5-6 भूकंप के झटके

पिछले एक दिन में भूकंप के लगातार 6 झटके,किसी के हताहत होने की खबर नहीं,भूकंप का केंद्र कटरा के पास

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ घंटों में लगातार 6 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिसकी वजह से यहां हड़कंप मचा हुआ है। बिती रात में भी भूकंप की वजह से यहां धरती कांपी है। हालांकि अच्छी बात ये रही है कि यहां किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है.
अधिकारियों ने बताया कि पहला भूकंप देर रात दो बजकर 20 मिनट पर आया, जिसका केंद्र कटरा इलाके से 61 किलोमीटर पूर्व में 10 किलोमीटर पर था. दूसरा भूकंप तड़के 3 बजकर 21 मिनट पर आया और उसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.6 मापी गई. भूकंप का केंद्र जम्मू क्षेत्र में डोडा से 9.5 किलोमीटर पूर्व में जमीन से पांच किलोमीटर में था. तीसरी बार 2.8 तीव्रता के भूकंप के झटके तड़के 3 बजकर 44 मिनट पर महसूस किए गए और भूकंप का केंद्र उधमपुर से 29 किमी.पूर्व में, 10 किलोमीटर की गहराई में था. अधिकारियों ने बताया कि चौथी बार भूकंप मंगलवार को सुबह 8 बजकर तीन मिनट पर आया और इसकी तीव्रता 2.9 थी.

पढ़ें :- संसद में अटका महिला आरक्षण कानून, लाल किले से PM मोदी की अपील- सभी दल मिलकर दूर करें अड़चन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com