Gulmarg Avalanche: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग स्कीइंग रिजॉर्ट के ऊपरी इलाकों में बुधवार को भारी हिमस्खलन की खबर सामने आ रही है। अधिकारियों ने बताया कि हिमस्खलन में लोगों के हताहत होने की आशंका है। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि कई विदेशी यात्री भी हिमस्खलन की चपेट में आ चुके हैं.
पढ़ें :- जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने दो आतंकियों को किया ढेर
प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य करते हुए एक व्यक्ति को बचा लिया, जबकि दूसरे का शव बरामद कर लिया गया है. अभी भी दो लोगों के फंसे होने की आशंका है. बताया जा रहा है कि चारों यहां स्कीइंग कर रहे थे। चारों विदेशी नागरिक बताए जा रहे हैं।
WATCH- People run for safety as snow avalanche hits Afarwat peak HapathKhud in Gulmarg, Kashmir. Rescue operation has been launched by Baramulla police along with other agencies. #Kashmir #Gulmarg #SnowAvalanche pic.twitter.com/u5FaUR8k94
— Umar Ganie (@UmarGanie1) February 1, 2023
पढ़ें :- 'राज्यों में नहीं, संसद में आए कानून, एनडीए में भी मतभेद', UCC पर उमर अब्दुल्ला ने उठाए सवाल
घटना को लेकर बारामूला पुलिस ने कहा, ‘गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट में अफरवात चोटी पर हिमस्खलन हुआ है. बारामूला पुलिस ने अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. कुछ स्कीयरों के फंसे होने की खबर की पुष्टि की जा रही है.
इसमें एक से चार फरवरी तक जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में 60 फीसदी तक कोहरा पड़ सकता है। 5 फरवरी को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में धूप खिली रही। घाटी सहित अन्य जिलों में अभी भी दिन के साथ-साथ रात में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
पुंछ जिले में 20 संपर्क सड़कों पर यातायात बहाल कर दिया गया है। राजौरी में कई संपर्क मार्ग खोले गए हैं। जम्मू ने दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ की और पूरे दिन धूप खिली रही।
दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक 21.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीती रात का न्यूनतम तापमान कटरा में 6.1, भद्रवाह में 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान 7.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस रहा।