मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मछली मारते समय तालाब में डूबा युवक, मौत, परिजनों में कोहराम

HO BUREAU

यूपी के देवरिया जिले के भटनी ब्लॉक अंतर्गत मठ धनुर गांव में तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गई। मृतक तालाब में मछली मार रहा था, इसी दौरान पैर फिसलने से तालाब में डूब गया।

pond
शेयर करें

देवरिया। यूपी के देवरिया जिले के भटनी ब्लॉक अंतर्गत मठ धनुर गांव में तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गई। मृतक तालाब में मछली मार रहा था, इसी दौरान पैर फिसलने से तालाब में डूब गया।

अमित साहनी (36) पुत्र धर्मदेव साहनी शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे तालाब में मछली मार रहा था। इसी दौरान डूब गया। शनिवार सुबह 8:00 बजे अमित साहनी का शव मिला। अमित साहनी मठ धनौर गांव का रहने वाला था। परिवार की सारी जिम्मेदारी अमित साहनी के ही ऊपर थी। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया।

शेयर करें