मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

Rakesh

जम्मू-कश्मीर में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस होने से लोगों में दहशत फैल गई। झटका महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। एक के बाद एक भूकंप के दो हल्के झटके महसूस किए गए।

earthquake
शेयर करें

जम्मू।  जम्मू-कश्मीर में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस होने से लोगों में दहशत फैल गई। झटका महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। एक के बाद एक भूकंप के दो हल्के झटके महसूस किए गए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप से अभी किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भूकंप का पहला झटका सुबह आठ बजकर 36 मिनट पर महसूस किया गया। जिसका केंद्र पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के शांगला में था।

इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.2 मापी गयी। भूकंप का केंद्र जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग से 184 किलोमीटर दूर पश्चिमोत्तर में 35. 46 आक्षांश और 73.32 देशांतर पर सतह से 129 किलोमीटर की गहराई पर था। दूसरा झटका 10 बजकर 24 मिनट पर आया। जिसका केंद्र अफगानिस्तान में था।

इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.8 मापी गई। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 1036 किलोमीटर पूर्वोत्तर में 70.14 देशांतर और 35.13 आक्षांश पर सतह से 75 किलोमीटर की गहराई में था।

शेयर करें