मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

भूकंप के झटकों से हिल उठा दिल्ली समेत उत्तर भारत, आधी रात में घरों से बाहर भागे लोग 

Rakesh

नेपाल में आए भूकंप का असर दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में रहा। लोग दहशत में रात में घरों से बाहर निकल कर भागे। यूपी की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार (3 नवंबर) की रात लगभग 11:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।

earthquake
शेयर करें

लखनऊ। नेपाल में आए भूकंप का असर दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में रहा। लोग दहशत में रात में घरों से बाहर निकल कर भागे। यूपी की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार (3 नवंबर) की रात लगभग 11:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।इसके अलावा गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली, वाराणसी, बाराबंकी, हरदोई, सीतापुर, उन्नाव में भी भूकंप के झटके महसूस किए।

दो तीन मिनट के भीतर यह झटके कई बार आए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 आंकी गई। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर भाग कर पार्कों और सड़क के किनारे खड़े हो गए।

आलमबाग, बाजार खाला, हजरतगंज और सुल्तानपुर रोड स्थित बीबीसी टावर में रहने वाले लोगों का जमावड़ा पार्कों में हो गया। भूकंप का केंद्र नेपाल था। गाजियाबाद के प्रतीक सोसायटी में रहने वाले लोग भी भूकंप के झटकों से दहशत में आ गए। लोग बाहर निकलकर मैदान में आ गए। यहां किसी नुकसान की खबर नहीं है।

शेयर करें