Written By Sanjay Kumar Srivastava
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार की शाम अचानक भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए। डर से लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप 4 बजकर 18 मिनट पर आया था। बीते तीन दिनों में दूसरी बार धरती कांपी है।
गाजियाबाद की रहने वाली सीमा ने बताया कि पहले तो उसे पता ही नहीं चला, लेकिन जब पंखा हिलने लगा तो भूकंप का एहसास हुआ। दिल्ली के अलावा उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 मापी गई है।
इसके पहले शुक्रवार देर रात भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र नेपाल था। हालांकि भूकंप से जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
https://x.com/NCS_Earthquake/status/1721482678032286117?s=20