1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जम्मू-कश्मीरः डोडा और लद्दाख में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

जम्मू-कश्मीरः डोडा और लद्दाख में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में रविवार को भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए। झटका महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए।

By Rajni 

Updated Date

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में रविवार को भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए। झटका महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि प्रशासन ने किसी तरह के जान-माल के नुकसान से इंकार किया है।

पढ़ें :- हिंदुकुश क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर दो बार भूकंप के झटके, ताजिकिस्तान से लेकर अफगानिस्तान तक कांपी धरती

जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय डोडा जिले में रविवार तड़के दो भूकंप आए। केंद्र-शासित प्रदेश लद्दाख में भी शनिवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए।  राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि डोडा में तड़के तीन बजकर 50 मिनट पर 32.96 डिग्री उत्तर अक्षांश और 75.79 डिग्री पूर्व देशांतर में 11 किलोमीटर की गहराई में पहला भूकंप आया।

इसके अलावा दूसरी बार भूकंप के झटके तड़के पांच बजकर 22 मिनट पर महसूस किए गए। जिसका केंद्र 33.01 डिग्री उत्तर अक्षांश और 75.78 डिग्री पूर्व देशांतर में 10 किलोमीटर की गहराई में था।  पहली बार भूकंप आने पर लोग जाग गए और अपने घरों से बाहर की ओर भागे।

डोडा में पिछले छह दिन में 10 बार विभिन्न तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जिले में 13 जून को 5.4 तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे घरों सहित दर्जनों इमारतों में दरारें पड़ गई थीं।

एनसीएस ने शनिवार को लद्दाख में रात 10 बजकर 38 मिनट पर 3.9 तीव्रता का भूकंप और रात नौ बजकर 44 मिनट पर लेह में 4.5 तीव्रता का भूकंप आने की सूचना दी। उसने बताया कि भूकंप का केंद्र लेह से 215 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई में था।

पढ़ें :- वेनेजुएला में दोहरे भूकंप का कहर, मौतों का आंकड़ा 10 हजार के पार जाने की आशंका

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com