मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

UP में हज यात्रा की तैयारियां पूरी, टीकाकरण 4 मई से, पहली फ्लाइट 9 को

HO BUREAU

उत्तर प्रदेश में हज यात्रा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। हज यात्रियों का टीकाकरण 4 मई से शुरू होगा। टीकाकरण अली मियां मेमोरियल हज हाउस में होगा। 9 से 24 मई तक हाजियों की रवानगी होगी। पहली फ्लाइट लखनऊ से 9 मई को उड़ान भरेगी।

hajj yatra
hajj yatra
शेयर करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हज यात्रा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। हज यात्रियों का टीकाकरण 4 मई से शुरू होगा। टीकाकरण अली मियां मेमोरियल हज हाउस में होगा। 9 से 24 मई तक हाजियों की रवानगी होगी। पहली फ्लाइट लखनऊ से 9 मई को उड़ान भरेगी।

लखनऊ एयरपोर्ट से 30 फ्लाइट्स से 8100 यात्री रवाना होंगे। हाजियों की सुविधा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। इसके अलावा 24 घंटे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की हज हाउस पर तैनाती होगी। सऊदी एयरलाइंस की टीम भी हज हाउस में मौजूद रहेगी। लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहेंगे।

शेयर करें