मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

Air India ने 8 अगस्त तक इजरायल के लिए रोकी अपनी उड़ान ,पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते फैसला

HO BUREAU

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को देखते हुए एयर इंडिया ने 8 अगस्त तक इजरायल के लिए अपनी उड़ान रोक दी है। एयर इंडिया ने कहा है कि इस अवधि के दौरान जिन यात्रियों ने अपने टिकट बुक किए हैं, उन्हें दोबारा टिकट बुक कराने पर एक बार छूट और कैंसिलेशन चार्ज से राहत दी जाएगी।

air india
air india
शेयर करें

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को देखते हुए एयर इंडिया ने 8 अगस्त तक इजरायल के लिए अपनी उड़ान रोक दी है। एयर इंडिया ने कहा है कि इस अवधि के दौरान जिन यात्रियों ने अपने टिकट बुक किए हैं, उन्हें दोबारा टिकट बुक कराने पर एक बार छूट और कैंसिलेशन चार्ज से राहत दी जाएगी।

यात्रियों की सुरक्षा को पहली प्राथमिकता बताया

कहा कि अपने यात्रियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। अधिक जानकारी के लिए हमें 011-69329333 / 011-69329999  पर कॉल कर सकते हैं। मालूम हो कि हमास के शीर्ष नेता इस्माइल हानिया की ईरान में हत्या के बाद से पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। ईरान ने हानिया की मौत का बदला लेने के लिए इजरायल पर हमले की धमकी दी है।

ऐसे हालात को देखते हुए भारतीय एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया ने भारत और इजरायल की राजधानी तेल अवीव के बीच संचालित होने वाली उड़ान सेवाओं को रोकने का फैसला किया है। बुधवार को ईरान में हमास के शीर्ष नेता इस्माइल हानिया की हत्या हो गई थी। हमास ने इसका आरोप इजरायल पर  लगाया।

ईरान ने भी इजरायल को हमले की धमकी दी। इस्माइल हानिया की मौत से एक दिन पहले ही लेबनान के बेरूत में भी इजरायल के हमले में हिजबुल्ला के शीर्ष कमांडर की मौत हो गई थी। जिस पर हिजबुल्ला ने भी इजरायल को बदला लेने की धमकी दी है। हिजबुल्ला ने तो इजरायल पर रॉकेट से हमले शुरू भी कर दिए हैं। जिसका जवाब इजरायल भी दे रहा है।

शेयर करें