मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तराखंड

सांसद त्रिवेंद्र रावत के इस बयान ने बढ़ाया भाजपा का टेंशन, अपनी ही पार्टी पर बोला हमला, विपक्ष को मिला मौका

HO BUREAU

पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत संसद में खनन के विषय पर बोलते हुए उत्तराखंड की भाजपा सरकार और संगठन दोनों को असहज कर दिया है। राज्य में एक तरफ धामी सरकार जीरो टॉलरेंस का दावा करती है तो दूसरी तरफ भाजपा के ही सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत खनन माफियाओं के चलते हो रहे अवैध खनन को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। भाजपा सांसद के इस बयान के बाद प्रदेश में सियासत तेज हो गई है।

trivendra singh rawat
trivendra singh rawat
शेयर करें

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत संसद में खनन के विषय पर बोलते हुए उत्तराखंड की भाजपा सरकार और संगठन दोनों को असहज कर दिया है। राज्य में एक तरफ धामी सरकार जीरो टॉलरेंस का दावा करती है तो दूसरी तरफ भाजपा के ही सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत खनन माफियाओं के चलते हो रहे अवैध खनन को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। भाजपा सांसद के इस बयान के बाद प्रदेश में सियासत तेज हो गई है।

उत्तराखंड राज्य में भले ही मौसम बदलने के बाद सर्द हवाई तापमान गिरा रही हो । लेकिन राज्य के भीतर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संसद भवन में खनन को लेकर बयान जारी करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य के भीतर अवैज्ञानिक तरीके से खनन हो रहा है । पूर्व मुख्यमंत्री ओर हरिद्वार से भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि खनन माफिया लगातार सक्रिय है और खनन को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं जिसके चलते आपदा के समय मुसीबतें ज्यादा बढ़ जाती है। हरिद्वार सांसद के इस बयान के बाद प्रदेश में राजनीतिक गर्म चुकी है और कांग्रेस सत्ताधारी दल पर सवाल खड़े कर रही है। कांग्रेस और भाजपा अब खनन को लेकर एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं।

हरिद्वार से सांसद पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अवैज्ञानिक तरीके से हो रहे खनन के चलते राज्य में जल स्रोत प्रभावित हो रहे हैं।  नदियों में हो रहे खनन से लगातार किसानों के खेतों में जल स्रोत कम होने लगा है । और आपदा के समय में भी किसानों और जनता की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है।

पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के दिए गए बयान पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भी चिंता जाहिर की है। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा त्रिवेंद्र सिंह रावत पार्टी के बड़े नेता है और उनका यह बयान चिंतनीय विषय है सरकार के लिए मार्ग दर्शन करने वाला है। साथ ही कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि इस दिशा में बेहतर कार्य किया जाए और उचित रास्ता निकालने का प्रयास किया जाय।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का संसद में दिया गया बयान कांग्रेस के आरोपी की पुष्टि करता है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड में नदी नालों में जेसीबी और पोकलैंड जैसी बड़ी मशीने आपको दिख जाएंगी जो खनन कर रही होगी।

उत्तराखंड में खनन हमेशा ही सरकार के लिए टेंशन है बढ़ाने वाला विभाग रहा है। क्योंकि विपक्ष के निशाने पर आबकारी के बाद अगर कोई सबसे ज्यादा सवाल खड़े करने वाला विषय रहता है तो वह खनन है।.  इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का यह बयान भाजपा सरकार और संगठन दोनों के लिए चिंता बढ़ाने वाला है। क्योंकि विपक्ष को बैठे बिठाये सत्ता पक्ष को गिरने का एक और मौका मिल गया है।

शेयर करें