मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः कांवड़ मेले को लेकर हरिद्वार पुलिस ने कसी कमर, शुरू की तैयारियां, मांगे सुझाव

Desk

कांवड़ यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। पुलिस ने कांवड़ यात्रा को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने शनिवार को जहां एक और कांवड़ पटरी का निरीक्षण किया तो वहीं कावड़ को लेकर होने वाली दिक्कतों के संबंध में हरिद्वार के स्टेट होल्डर के साथ बैठक की।

Haridwar Police
Haridwar Police
शेयर करें

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। पुलिस ने कांवड़ यात्रा को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने शनिवार को जहां एक और कांवड़ पटरी का निरीक्षण किया तो वहीं कावड़ को लेकर होने वाली दिक्कतों के संबंध में हरिद्वार के स्टेट होल्डर के साथ बैठक की।

हरिद्वार के मेला नियंत्रण कक्ष में आने वाले कावंड़ मेले को लेकर हरिद्वार पुलिस और स्टेट होल्डर के बीच बैठक हुई। बैठक में हरिद्वार के विभिन्न व्यापारिक संगठनों और मेले को सुचारु रूप से निर्विघ्न संपन्न कराने को लेकर अपने-अपने सुझाव जिला प्रशासन को दिए।

बैठक के बाद एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि कांवड़ मेले की तैयारी को लेकर व्यापारियों के साथ बैठक की गई और बैठक में व्यापारियों ने अपने सुझाव दिए तो वहीं हरिद्वार पुलिस ने उनसे सहयोग की मांग भी की। उन्होंने बताया कि कांवड़ मेले से पहले व्यापारिक संगठनों के सहयोग से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के साथ-साथ वेरिफिकेशन अभियान भी चलाया जाएगा।

जिला अधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि कांवड़ मेले को सफल बनाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण कड़ी शहर के स्टेट होल्डर ही होते हैं जो पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं। आज भी बैठक में स्टेट होल्डर के द्वारा मेले के दौरान एम्बुलेंस , अस्थाई अस्पताल , विद्युत व्यवस्था आदि के संबंध में जो सुझाव दिए गए हैं जिला प्रशासन उन पर जरूर कार्य करेगा।

शेयर करें