Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सांसद अरुण गोविल ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा

सांसद अरुण गोविल ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा

भाजपा सांसद अरुण गोविल ने हापुड़ पहुंच कर कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मेरठ रोड स्थित सिंचाई विभाग के गेस्टहाउस में जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा कि सारी तैयारियां हो गई हैं। जो थोड़ी बहुत बची है वह 22 जुलाई तक पूरी हो जाएंगी।

By HO BUREAU 

Updated Date

हापुड़। भाजपा सांसद अरुण गोविल ने हापुड़ पहुंच कर कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मेरठ रोड स्थित सिंचाई विभाग के गेस्टहाउस में जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा कि सारी तैयारियां हो गई हैं। जो थोड़ी बहुत बची है वह 22 जुलाई तक पूरी हो जाएंगी।

पढ़ें :- कांवड़ यात्रा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, हरिद्वार में ट्रकों की नो एंट्री

जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनाने की मांग पर सांसद अरुण गोविल ने कहा कि कानून बने या ना बने, पहली बात तो ये है कि जनसंख्या नियंत्रण रहे। हम इस देश के नागरिक हैं। हमें खुद भी सोचना चाहिए कि हमें जनसंख्या नियंत्रण करनी है या नहीं। आज जनसंख्या हमारे देश की बहुत ज्यादा है। इसमें कोई शक नहीं है।

आज हमारे परिवार में कम बच्चे होंगे, एक बच्चा होगा या दो बच्चे होंगे तो हम पालन पोषण उनकी पढ़ाई-लिखाई अच्छे से कर पाएंगे। अगर वही 6-8 बच्चे होंगे तो धन तो उतना ही होता है जितना व्यक्ति कमाता है तो वह सभी में बंट जाएगा तो किसी का भी पालन पोषण अच्छे से नहीं हो सकता। पढ़ाई अच्छे से नहीं हो पाती, अच्छा जीवन स्तर अच्छा नहीं हो पाता। ये हमारे अपने खुद के भी सोचने की बात है कि जनसंख्या अगर हम नियंत्रण में रखेंगे तो ये बहुत अच्छी बात है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com