Punjab News: फिलीपींस की राजधानी मनीला में पंजाब के कबड्डी कोच की गोली मारकर हत्या कर दी गई है,यह घटना मंगलवार की है जब कुछ अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर 43 वर्षीय गुरप्रीत सिंह गिंदरू की हत्या कर दी,गुरप्रीत सिंह गिंदरू अपने परिवार के साथ मनीला में रहते थे और वहां युवाओं को कबड्डी की कोचिंग देते थे,यह खबर परिवार तक पहुंचने के बाद मंगलवार को मोगा जिले के निहाल सिंह वाला उपमंडल के पाखरवाड़ गांव में मातम छा गया.
पढ़ें :- दिल्ली में आतंकी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे चार आरोपी गिरफ्तार
4 साल पहले गुरप्रीत सिंह रोजी-रोटी कमाने के लिए फिलीपींस गए थे. बिजनेस के अलावा,मनीला में युवाओं को कब्डी की ट्रेनिंग भी दिया करते थे. मंगलवार को जब वह काम से घर लौटे, तभी उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. गांववालों ने इस बात की जानकारी दी.
परिजनों और ग्रामीणों ने मांग की कि सरकार उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए घर लाए. गुरप्रीत को अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर सिर में गोली मारी है. ग्रामीणों ने कहा कि कुछ साल पहले गुरप्रीत कनाडा चला गया था, जबकि उसकी पत्नी और बेटा फिलीपींस में रह रहे थे. कुछ सालों से वह भी फिलीपींस में शिफ्ट हो गया था. मोगा गांव में उनके माता-पिता और भाई घर वापस आ गए हैं.
बता दें कि अब तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है और न ही इस कारण का पता लग पाया है कि आखिर कबड्डी कोच गुरप्रीत की गोली मारकर हत्या क्यों की गई है. फिलहाल, गांव वालों की मांग पर सरकार की ओर से कोई बयान नहीं आया है.