मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
यात्रा

Punjab News: वाघा बॉर्डर पर ऑटो रिक्शा से गिरकर 28 साल की टूरिस्ट युवती की मौत, स्नैचर का शिकार बनी टूरिस्ट

इंडिया वॉइस

Crime Newsपंजाब के अमृतसर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है,अमृतसर में अटारी बॉर्डर के पास ऑटोरिक्शा से गिरने से 28 साल की टूरिस्ट युवती की मौत हो गई.मृतक की पहचान 28 साल की गंगा के रूप में हुई है,गंगा सिक्किम के गंगटोक की रहने वाली है.अभी वह आगरा में रह रही थी.

शेयर करें

Chandigarh:पंजाब के अमृतसर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है,अमृतसर में अटारी बॉर्डर के पास ऑटोरिक्शा से गिरने से 28 साल की टूरिस्ट युवती की मौत हो गई.मृतक की पहचान 28 साल की गंगा के रूप में हुई है,गंगा सिक्किम के गंगटोक की रहने वाली है.अभी वह आगरा में रह रही थी.

इस घटना में पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अटारी-वाघा सीमा के पास बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने चलते ऑटो रिक्शा से युवती का पर्स छीनने की कोशिश की जिसके चलते वह नीचे गिर गई. राहगीरों की मदद से उसे पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे अमृतसर स्थानांतरित कर दिया गया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बता दे,युवती अपने दोस्त अतुल कुमार के साथ अटारी सीमा पर बीटिंग रिट्रीट समारोह देखने के बाद अमृतसर लौट रही थी. पुलिस ने अतुल की शिकायत पर घरिंडा पुलिस स्टेशन में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) और 379-बी (जबरन चोरी) के तहत मामला दर्ज किया है. युवती के दोस्त अतुल ने बताया कि हम समारोह देखने के लिए अटारी आए थे.

हम एक ऑटो रिक्शा में सवार हुए. पांच मिनट बाद पीछे से दो अज्ञात व्यक्ति बाइक पर आए और उन्होंने मेरी दोस्त का पर्स छीन लिया. वह चलती ऑटो से गिर गई. घरिंडा स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) हरपाल सिंह ने कहा कि आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है.

शेयर करें