1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 50 हजार रिश्वत लेते महिला इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

50 हजार रिश्वत लेते महिला इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली महिला इंस्पेक्टर को इस्लामनगर थाने के उपनिरीक्षक कक्ष में 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने मुकदमे में एफआर

By up bureau 

Updated Date

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली महिला इंस्पेक्टर को इस्लामनगर थाने के उपनिरीक्षक कक्ष में 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने मुकदमे में एफआर लगाने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। महिला इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर नोटों को सील किया गया है। इंस्पेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पढ़ें :- बांदा के महुआ विकास खण्ड क्षेत्र को योगी सरकार की बड़ी सौगात, बनाया जा रहा संपर्क मार्ग

रंगदारी के मुकदमे में एफआर लगाने के मांगे थे रुपये

एंटी करप्शन के सीओ यशपाल सिंह ने बताया कि उघैती थाने के सैदपुर गांव की रहने वाले सीमा पत्नी स्वर्गीय राजीव कुमार के विरुद्ध इस्लामनगर थाने में रंगदारी, जान से मारने की धमकी और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे की विवेचना इस्लामनगर थाने के इंस्पेक्टर क्राइम सिमरजीत कौर कर रहीं थीं। उन्होंने मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाने के बदले 50 हजार की रिश्वत की मांग की थी। सीमा शर्मा ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की।

एंटी करप्शन की टीम ने महिला इंस्पेक्टर को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ने के लिए जाल बिछाया। एंटी करप्शन बरेली के सीओ यशपाल सिंह ने बताया कि एडीजी के निर्देश पर इंस्पेक्टर सुनील कुमार की टीम ने बदायूं के इस्लामनगर थाने में उप निरीक्षक कक्षा में इंस्पेक्टर सिमरजीत कौर को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर मेरठ में गढ़ रोड मोती प्रयाग कॉलोनी की रहने वाली हैं। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

पढ़ें :- Kanpur : सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा को लेकर उठे गंभीर सवाल, Video वायरल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com