1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Kajari Teej 2024 कजरी तीज आज, सुहागिन महिलाएं पति के लिए रखेंगी व्रत, जानें मुहूर्त और पूजन विधि

Kajari Teej 2024 कजरी तीज आज, सुहागिन महिलाएं पति के लिए रखेंगी व्रत, जानें मुहूर्त और पूजन विधि

हिंदू धर्म में कजरी तीज का विशेष महत्व है। इसमें सुहागिनों द्वारा अपने सुहाग के लिए विशेष व्रत रखा जाता है। जिससे वैवाहिक जीवन में सुख समृद्धि बनी रहे।

By up bureau 

Updated Date

लखनऊ। हिंदू धर्म में कजरी तीज का विशेष महत्व है। इसमें सुहागिनों द्वारा अपने सुहाग के लिए विशेष व्रत रखा जाता है। जिससे वैवाहिक जीवन में सुख समृद्धि बनी रहे। इस दिन सुहागिन महिलाएं बाबा भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा अर्चना करती हैं। मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं।

पढ़ें :- CM योगी ने किया आठ राज्यों से आए कलाकारों से संवाद, कहा - 'सांस्कृतिक एकता भारत की सबसे बड़ी ताकत'

सावन भादव में सुहागिनों द्वारा कई व्रत किए जाते हैं। इसमें कजरी तीज का पर्व सबसे खास है। यह व्रत भादों माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। इस साल यह पर्व 22 अगस्त को मनाया जाएगा।

इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, तरक्की और अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती हैं। इस बार कजरी तीज पर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, धृति योग और गुरुवार वार का योग बन रहा है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का भी प्रावधान है।

शुभ मुहूर्तशुभ मुहूर्त

भाद्रपद कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि 21 अगस्त को शाम 5.06 बजे से 22 अगस्त को दोपहर 1.46 बजे तक रहेगी। पंचांग के अनुसार कजरी तीज के पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5.50 से सुबह 7.30 बजे के बीच है।

पढ़ें :- UP पुलिस के इतिहास में पहली बार...शहीद STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com