मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बॉलीवुड

‘BJP चाहेगी तो हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से चुनाव लडूंगी’, कंगना रनौत का बयान

इंडिया वॉइस

कंगना ने कहा कि जो भी स्थिति होगी... अगर सरकार मेरी भागीदारी चाहती है, तो मैं सभी प्रकार की भागीदारी के लिए पूरी तरह से तैयार रहूंगी.

Kangana Ranaut
शेयर करें

हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए सभी प्रमुख सियासी दलों ने कमर कस ली है. हिमाचल की सत्ता पर एक बार फिर से काबिज होने के सपने देख रही बीजेपी इस बार भी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. बीजेपी का दावा है कि हिमाचल में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है. इन सबके बीच, बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कहा जा रहा है कि एक्टिंग के बाद कंगना रनौत अब राजनीति में अपनी किस्मत आजमाना चाहती हैं और बीजेपी के टिकट पर वह चुनावी रण में उतरना चाहती हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने शनिवार को कहा कि वह किसी भी तरह से हिमाचल प्रदेश के लोगों की सेवा करना चाहती हैं. मनाली की रहने वाली अभिनेत्री ने कहा कि अगर उन्हें अपने गृह राज्य के लोगों की भलाई के लिए काम करने का मौका मिलता है तो यह उनके लिए गर्व की बात होगी.

कंगना ने कहा कि जो भी स्थिति होगी… अगर सरकार मेरी भागीदारी चाहती है, तो मैं सभी प्रकार की भागीदारी के लिए पूरी तरह से तैयार रहूंगी… यह मेरा सम्मान होगा यदि हिमाचल प्रदेश के लोग मुझे उनकी सेवा करने का मौका देते हैं.

बताते चलें कि 14 अक्टूबर को चीफ इलेक्शन कमिश्ननर ऑफ इंडिया राजीव कुमार ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था. हिमाचल में 12 नवंबर को चुनाव होंगे और 8 दिसंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे.

हिमाचल विधानसभा का कार्यकाल नवंबर में खत्म हो रहा है. यहां वर्तमान में BJP की सरकार है और जयराम ठाकुर राज्य के मुख्यमंत्री हैं. प्रदेश में विधानसभा की 68 में से 17 सीटें अनुसूचित जाति और तीन सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित रहेंगी.

शेयर करें