Katni news:मध्य-प्रदेश के कटनी से हैरान करने वाली खबर सामने आई है,कटनी में पहरुआ मंडी के पास साई मंदिर में एक व्यक्ति दर्शन के लिए गया जहां दर्शन करते ही उसने अपने प्राण त्याग दिये,व्यक्ति का नाम राकेश मेहानी था,इस घटना को देख मंदिर में मौजूद हर कोई हैरान रह गया,इस घटना से ये कहावत सही लगती है कि ज़िंदगी का भरोसा नहीं. कब कहां किस मोड़ पर साथ छोड़ दे कुछ नहीं कहा जा सकता.इसका सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा है.
पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी
रोज की तरह राकेश भक्ति भाव के साथ सांई मंदिर में दर्शन के लिए आए. मंदिर में आम लोगों की भी आवाजाही थी. उन्होंने बाबा के चरणों में माथा टेका. लेकिन उसके बाद वो उठे नहीं. कुछ देर तो लोगों ने सोचा आस्था में वो माथा टेके बैठे हैं. लेकिन काफी देर तक जब वो नहीं उठे तो वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने पुजारी को बुलाया. पुजारी राकेश के पास पहुंचे और उन्हें आवाज दी. जब कोई हलचल नहीं हुई तो पुजारी ने उन्हें उठाने की कोशिश की, राकेश को छूते ही वो निढाल होकर गिरने लगा.
कटनी के पहरुआ मंडी के पास सांई बाबा का एक विशाल मंदिर है. यहां हर रोज भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं. गुरुवार के दिन आम दिनों से ज्यादा भीड़ रहती है. मंदिर में काफी संख्या में भक्त सांई बाबा के दर्शन करने आते हैं. ऐसे ही कटनी के रहने वाले राकेश मेहानी की आस्था शिर्डी वाले सांई बाबा के प्रति बहुत थी. वो हर गुरुवार को सांई मंदिर बाबा के दर्शन करने आते थे.