1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. कुपोषण के ख़िलाफ़ जंग में आंगनवाड़ियों को सशक्त बना रही है केजरीवाल सरकारः आतिशी

कुपोषण के ख़िलाफ़ जंग में आंगनवाड़ियों को सशक्त बना रही है केजरीवाल सरकारः आतिशी

महिला एवं बाल-विकास मंत्री आतिशी ने बुधवार सुबह खानपुर स्थित केजरीवाल सरकार के आंगनवाड़ी सेंटर का दौरा किया। विजिट के दौरान डब्ल्यूसीडी मंत्री ने केंद्र में बच्चों,आंगनवाड़ी वर्कर्स और वहां पंजीकृत गर्भवती महिलाओं व माताओं से बातचीत की। वहां मौजूदा सुविधाओं की पड़ताल की।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। महिला एवं बाल-विकास मंत्री आतिशी ने बुधवार सुबह खानपुर स्थित केजरीवाल सरकार के आंगनवाड़ी सेंटर का दौरा किया। विजिट के दौरान डब्ल्यूसीडी मंत्री ने केंद्र में बच्चों,आंगनवाड़ी वर्कर्स और वहां पंजीकृत गर्भवती महिलाओं व माताओं से बातचीत की। वहां मौजूदा सुविधाओं की पड़ताल की। यहां उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी केंद्रों को बच्चों की रुचि के अनुसार डिज़ाइन किया जाए और यहां की दीवारों पर बालकेन्द्रित पेंटिंग्स भी की जाए।

पढ़ें :- दिल्ली में अपनी आपदा राहत फोर्स बनाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता के निर्देश पर SDERF गठन की प्रक्रिया शुरू

रोज़ाना लाखों बच्चों और गर्भवती महिलाओं तक पहुंचा रहें पोषणयुक्त आहार

इस मौक़े पर मंत्री आतिशी ने कहा कि कुपोषण के ख़िलाफ़ जंग में केजरीवाल सरकार अपनी आंगनवाड़ियों को सशक्त बना रही है। हम ये सुनिश्चित कर रहे हैं कि अपनी आंगनवाड़ी में आने वाले सभी बच्चों और माताओं को बेहतर से बेहतर पोषण प्रदान कर सकें और इस दिशा में हमारे आंगनवाड़ी केंद्र प्रतिबद्धता के साथ काम भी कर रहे हैं। रोज़ाना लाखों बच्चों और गर्भवती महिलाओं व माताओं तक पोषणयुक्त आहार भी पहुंचा रहे हैं। साथ ही सरकार बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए दिल्ली की आंगनवाड़ियों को सभी जरूरी सुविधाओं से लैस कर रही है।

इस दौरान डब्ल्यूसीडी मंत्री आतिशी ने माताओं और गर्भवती महिलाओं के साथ चर्चा कर उन्हें बेहतर पोषण की दिशा में मोटे अनाजों के फ़ायदों को लेकर जागरूक किया। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि पौष्टिक आहार के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मोटे अनाज आधारित व्यंजनों को सभी आंगनवाड़ियों और उनकी पंजीकृत महिलाओं के साथ साझा किया जाए।

मंत्री आतिशी ने आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। मंत्री ने पाया कि सेंटर पर साफ़-सफ़ाई का पूरा ध्यान रखा गया है। आंगनवाड़ी के हर हिस्से को इस प्रकार व्यवस्थित किया गया है ताकि वो बच्चों की लर्निंग का हिस्सा बनें।

पढ़ें :- सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में पीजी पर शिकंजा! नया कानून लाने की तैयारी, लाइसेंस से किराये तक तय होंगे नियम

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com