1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मोबाइल वैन से लेबर चौकों पर निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण करेगी केजरीवाल सरकार, कल्याणकारी योजनाओं को लेकर श्रम मंत्री ने की बैठक

मोबाइल वैन से लेबर चौकों पर निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण करेगी केजरीवाल सरकार, कल्याणकारी योजनाओं को लेकर श्रम मंत्री ने की बैठक

दिल्ली के श्रम मंत्री राजकुमार आनंद ने दिल्ली में निर्माण श्रमिकों के कल्याण और बेहतरी के लिए श्रम विभाग के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। मीटिंग का उद्देश्य सभी निर्माण श्रमिकों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए नई कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत करना है।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्लीदिल्ली के श्रम मंत्री राजकुमार आनंद ने दिल्ली में निर्माण श्रमिकों के कल्याण और बेहतरी के लिए श्रम विभाग के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। मीटिंग का उद्देश्य सभी निर्माण श्रमिकों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए नई कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत करना है।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: जानें हेल्थ टिप्स और उपाय

श्रम विभाग मोबाइल वैन के ज़रिए दिल्ली के सभी लेबर चौकों पर निर्माण श्रमिकों को पंजीकृत करने का काम करेगा। इन मोबाइल वैन के द्वारा निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे वे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली योजनाओं का लाभ ले सकें।

श्रम मंत्री राजकुमार आनंद ने दिल्ली के निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए मुख़्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दृष्टिकोण को साझा किया। कहा कि हम प्रतिबद्ध हैं कि हमारे निर्माण उद्योग के पुरुष और महिलाओं को उनकी योग्यता के अनुसार सभी अधिकार प्राप्त हों। मोबाइल पंजीकरण वैन की शुरुआत करना इस दिशा में ठोस कदम होगा।

कामगारों के लिए जल्द  शुरू होगा कौशल विकास कार्यक्रम 

क्योंकि इससे अधिक से अधिक कामगारों तक सभी कल्याणकारी योजनाओं के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ पहुंचाएं जा सकेंगे। इसके अलावा श्रम मंत्री ने कहा कि जल्द ही दिल्ली के निर्माण श्रमिकों के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए कौशल विकास कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसकी शुरुआत महीने के अंत में करने की योजना है।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

इस योजना से निर्माण श्रमिकों को उनके कौशल में सुधार करने के अवसर मिलेंगे, जिससे उनके रोजगार की संभावनाओं के लिए नए मार्ग खुलेंगे। श्रम मंत्री ने जागरूकता और संचार के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के निर्माण चौकों पर सूचना पत्र वितरित करने की शुरुआत होगी। जिसमें सभी महत्वपूर्ण जानकारियां होंगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com