मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

जानें क्या है एलआईसी की योजनाएं, जो रिटायरमेंट को बना देंगी टेंशन फ्री!

Rajni

भविष्य में रिटायरमेंट को लेकर अब हर व्यक्ति कुछ न कुछ बचाना चाहता है। जिससे उसका भविष्य सुरक्षित रहे। पैसे की बचत करने के लिए एलआईसी की इंश्योरेंस पॉलिसी में निवेश किया जा सकता है।

lic saving
शेयर करें

नई दिल्ली। भविष्य में रिटायरमेंट को लेकर अब हर व्यक्ति कुछ न कुछ बचाना चाहता है। जिससे उसका भविष्य सुरक्षित रहे। पैसे की बचत करने के लिए एलआईसी की इंश्योरेंस पॉलिसी में निवेश किया जा सकता है। यहां जानिए एलआईसी की तीन बेस्ट इंश्योरेंस पॉलिसी। लोगों की जिंदगी में रिटायरमेंट के बाद आर्थिक रूप से कई दिक्कतें आती हैं। ये वो लोग होते हैं, जिन्होंने अपनी बचत की हुई राशि को सही जगह निवेश में नहीं लगाया होता है। अगर समय रहते पैसों को सही जगह इंवेस्ट किया जाए, तो आगे के जीवन को सही से बिताया जा सकता है।

काम की है न्यू जीवन शांति योजना

रिटायरमेंट के बाद भी लोगों की जिंदगी को आरामदायक बनाने के लिए एलआईसी कई पॉलिसी चला रही है। इन पॉलिसी में निवेश करके लोग अपने और अपने परिवार के भविष्य के लिए बचत कर सकते हैं। एलआईसी की न्यू जीवन शांति योजना में कम से कम 1.5 लाख रुपए तक का निवेश किया जा सकता है। इस योजना में निवेश करने की अधिकतम कोई सीमा नहीं है। वहीं, अगर आप इस योजना में 1.5 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो आपको 1000 रुपये की पेंशन हर महीने आजीवन मिलेगी।

एलआईसी की सरल पेंशन योजना में लाभार्थी कम से कम 12000 रुपये साल की एन्युटी खरीद सकते हैं। इस योजना में भी निवेश के लिए अधिकतम कोई सीमा तय नहीं है। इस पेंशन योजना को 40 से लेकर 80 साल तक की उम्र के लोग खरीद सकते हैं। एलआईसी की जीवन लक्ष्य योजना में 18 साल से 55 साल की उम्र के लोग निवेश कर सकते हैं। एलआईसी की इस योजना की परिपक्वता 13 से 25 साल की है। इस पॉलिसी को बच्चों की जरूरतों को देखते हुए बनाया गया है।

शेयर करें