Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Madhya Pradesh : खरगौन में रामनवमी जुलूस पर पथराव के आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर, अब तक 84 उपद्रवी गिरफ्तार

Madhya Pradesh : खरगौन में रामनवमी जुलूस पर पथराव के आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर, अब तक 84 उपद्रवी गिरफ्तार

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

खरगौन, 11 अप्रैल। मध्य प्रदेश के जिले खरगौन में रविवार शाम को रामनवमी के मौके पर निकाले जा रहे जुलूस पर पथराव के मामले में अब तक 84 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रशासन ने नगर के तलैया चौक इलाके के आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज करने की कार्रवाई चल रही है।

पढ़ें :- 'मुख्यमंत्री जी, दीये जलाने और उत्सव मनाने से फुर्सत मिल गई हो तो...', राहुल गांधी ने MP सरकार पर साधा निशाना

MP में 25 स्थानों पर आगजनी की घटना हुई

खरगौन की घटना के बाद पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। पूरे शहर में पुलिस बल और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल तैनात किया गया है। इस मामले में सोमवार को दोपहर तक 84 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सोमवार को DIG तिलक सिंह ने SP के पैर में गोली लगने की पुष्टि भी की है। वो खतरे के बाहर हैं। रातभर चली कार्रवाई में पुलिस ने कुल 84 लोगों को गिरफ्तार किया है। DIG ने बताया कि 25 स्थानों पर आगजनी की घटना हुई है, वहीं घटना में कुल 27 लोग घायल हुए हैं। खरगौन में हालात पर नियंत्रण के करने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की टुकड़ियां तैनात की गई हैं। उन्होंने बताया कि खरगोन तालाब चौक में आरोपियों को घरों को खाली करा लिया गया है और उन्हें पोकलेन मशीनों को माध्यम से ढहाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

शहर में कई स्थानों पर आगजनी और पथराव की घटनाएं हुईं

गौरतलब है कि रामनवमी के दिन रविवार शाम करीब 5.30 बजे श्रीराम शोभायात्रा पर कुछ लोगों ने पथराव किया था। उपद्रवियों के ताबड़तोड़ पत्थर बरसाने से वहां पर भगदड़ मच गई थी। पुलिस ने हालात काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और हवाई फायर भी किए। इसके बाद जुलूस भी स्थगित कर दिया। हालात बिगड़ते देखकर कलेक्टर अनुग्रहा पी भी मौके पर पहुंच गईं और 6.37 बजे प्रभावित क्षेत्र में कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी। इस घटना के बाद 6.30 बजे भाटवाड़ी, सराफा और भावसार मोहल्ला के मकानों में आग लगाने के अलावा धार्मिक स्थल में आग लगा दी गई। 3 से ज्यादा दुकानें जला दी गई थीं। शोभायात्रा पर पथराव के बाद रातभर शहर में कई स्थानों पर आगजनी और पथराव की घटनाएं हुईं। पथराव की घटनाओं में खरगौन एसपी सिद्धार्थ चौधरी और थाना प्रभारी बनवारी मंडलोई सहित करीब 8 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

पढ़ें :- 'ये सरकार की पूर्ण विफलता', मध्य प्रदेश के बालाघाट में बच्चों की मौत पर राहुल गांधी

खरगौन शहर में परीक्षाएं स्थगित

वहीं खरगौन शहर के स्कूलों में होने वाली 8वीं क्लास, महाविद्यालयीन स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। इन परीक्षाओं के आयोजन की तारीख बाद में घोषित की जाएंगी।

Advertisement