Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कासगंज में धूमधाम से मनीं महर्षि कश्यप जयंती, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

कासगंज में धूमधाम से मनीं महर्षि कश्यप जयंती, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

सोरों कस्बे में धूमधाम से महर्षि कश्यप गुहराज निषाद जयंती मनाई गई। इस मौक़े पर कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा सांसद राजवीर सिंह और विशेष अतिथि के रूप में भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप मौजूद रहीं। कार्यक्रम के बाद सोरों नगर में शोभायात्रा भी निकाली गई।

By HO BUREAU 

Updated Date

कासगंज। सोरों कस्बे में धूमधाम से महर्षि कश्यप गुहराज निषाद जयंती मनाई गई। इस मौक़े पर कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा सांसद राजवीर सिंह और विशेष अतिथि के रूप में भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप मौजूद रहीं। कार्यक्रम के बाद सोरों नगर में शोभायात्रा भी निकाली गई।

पढ़ें :- कासगंज में धू-धू कर जली कार, निकलने तक का नहीं मिला मौका, मां और बेटे की जलकर मौत, पिता गंभीर

जिसमें दर्जनभर से अधिक आकर्षक झांकियां मौजूद थीं ,जो नगर के लोगों के लिए आकर्षक का केंद्र बनी। बतादें कि हर साल 5 अप्रैल को उत्तरप्रदेश में कश्यप समाज के लोगों द्वारा महर्षि कश्यप गुहराज निषाद जयंती मनाई जाती है। इसी क्रम में आज कासगंज जिले के सोरों कस्बे में कश्यप समाज के लोगों ने महर्षि कश्यप गुहराज निषाद जयंती मनाई।

कार्यक्रम में अतिथियों का कश्यप समाज के अध्यक्ष मनोज कश्यप ने स्वागत किया। इस मौके पर सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि अयोध्या में हमने भगवान राम का मंदिर बनवाया है। वहां राम की मूर्ति लगी है। भाजपा वहां निषाद भगवान की मूर्ति भी लगवाएगी,जिससे भक्त भगवान राम की पूजा भी करेंगे और निषाद भगवान् की भी। इसलिए कश्यप समाज के लोग भाजपा को इस चुनाव में मजबूत करने का काम करें। कार्यक्रम के अंत में भव्य शोभायत्रा भी निकाली गई।

शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप ने किया। शोभायात्रा नगर पालिका गेस्ट हाउस से प्रारंभ हुई और नगर के मुख्य मार्गों से गुजरी। शोभायात्रा में महापुरुषों की झांकियों का प्रदर्शन किया गया। शोभायात्रा में चल रहे लोग महर्षि कश्यप और गुहराज निषाद की जय-जयकार कर रहे थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com