1. हिन्दी समाचार
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ःभिलाई में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में बताई ये बात

छत्तीसगढ़ःभिलाई में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में बताई ये बात

भिलाई सेक्टर 4 में 30 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।विवाहिता के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने बीमारी से परेशान होकर खुदकुशी की बात कही है। वहीं उसके भाई ने ऐसी किसी बीमारी की जानकारी न होने की बात कही है। भट्ठी पुलिस को रविवार सुबह फोन आया कि सेक्टर 4 सड़क 8, क्वार्टर नंबर 8डी में किसी ने खुदकुशी कर ली है।

By Rakesh 

Updated Date

भिलाई। भिलाई सेक्टर 4 में 30 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।विवाहिता के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने बीमारी से परेशान होकर खुदकुशी की बात कही है। वहीं उसके भाई ने ऐसी किसी बीमारी की जानकारी न होने की बात कही है। भट्ठी पुलिस को रविवार सुबह फोन आया कि सेक्टर 4 सड़क 8, क्वार्टर नंबर 8डी में किसी ने खुदकुशी कर ली है।

पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि वहां रहने वाली श्वेता विश्वकर्मा पति किशन विश्वकर्मा ने फांसी लगाकर जान दी है। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद शव को उतारा। इसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा गया। पुलिस मुकदमा कायम कर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को श्वेता के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। वहीं पति किशन को शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। इसको लेकर श्वेता और किशन के बीच झगड़ा भी हुआ। श्वेता ने उससे कहा कि उसने उसकी कसम खाकर शराब छोड़ी थी और फिर से पीने लगे। इस पर किशन ने आगे ऐसा न करने की बात भी कही।

परिजनों को आशंका है कि कहीं इस गम से कि पति फिर से शराब पीने लगा है, श्वेता ने खुदकुशी की है।श्वेता के दो बच्चे हैं। पहली बेटी श्रद्धा विश्वकर्मा (8 साल) और दूसरी कुंज विश्वकर्मा (4 साल)। मां की मौत के बाद से दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पढ़ें :- Indonesia : यात्रियों को लेकर जा रही नाव में लगी भीषण आग...5 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com